एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: CM नीतीश कुमार का नियोजित शिक्षकों को लेकर बड़ा बयान, सरकार से जोड़ने पर कही ये बात

Bihar Niyojit Sikshak: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जैसे पहले सब चीज सरकारी होता था इस बार भी सरकारी तौर पर फिर कर देंगे. वह गांधी मैदान में संबोधित कर रहे थे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार (15 अगस्त) को गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में नियोजित शिक्षकों को लेकर बड़ी बात कही है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार अगले साल तक 10 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य पूरा कर लेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियोजित शिक्षकों के संबंध में निर्णय लिया जाएगा.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जैसे पहले सब चीज सरकारी होता था इस बार भी सरकारी तौर पर फिर कर देंगे. सीएम ने कहा- "आज ही के दिन हम कह देते हैं कि ये बहाली हो जाने दीजिए. इसके बाद बाकी लोग भी हैं तो उनके लिए भी उनके हित में बेहतर करने के लिए हम लोग कुछ काम कर देंगे कि सब सरकार से जुड़ जाएंगे. ये काम हम लोगों के मन में है. इसके बाद बाकी सब लोगों से बात करेंगे. अभी देखा जा रहा है." बता दें कि बीपीएससी से शिक्षकों की बहाली होनी है. इसी बहाली की चर्चा करते हुए नियोजित शिक्षकों को नीतीश ने आश्वासन दिया.

नीतीश बोले- गायब रहिएगा तो कार्रवाई होगी

सरकारी स्कलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों से मुख्यमंत्री ने कहा- "हम सब से आग्रह करते हैं कि पढ़ाइए ठीक से, जो पढ़ाएंगे नहीं और जब गायब रहेंगे तो कार्रवाई होगी. पढ़ाइएगा तो सरकारी तौर पर भी आगे करवाने का हम सोचेंगे. हम लोगों के दिमाग में ये बात है कि करेंगे. इसलिए सब लोग मिलकर के बच्चों को पढ़ाइए. यह बेहद जरूरी है. आज कल देख रहे हैं न पहले कितने कम बच्चे पढ़ते थे और आज संख्या बढ़ रही है."

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का एलान किया गया था. इस साल इस क्षेत्र में बहुत काम हुआ है. अगले साल तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी तक एक लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है. तीन लाख से ज्यादा पदों के लिए नियुक्तियों का सृजन हो चुका है. दो लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां सृजन प्रक्रियाधीन है.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2023: PM मोदी पर हमला करने वालों को चिराग का करारा जवाब, बताया महागठबंधन के डर का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget