एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार ताकते रह गए… चुनाव से पहले JDU के इस पूर्व विधायक ने थामा RJD का दामन

Bihar News: नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह बेगूसराय की मटिहानी विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रह चुके हैं. अब उन्होंने ऐलान किया है कि अब वे आरजेडी में शामिल हो गए हैं.

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का खेल भी शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को इस चुनाव के पहले एक बड़ा झटका लगा है. बेगूसराय की मटिहानी विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रहे नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने आरजेडी का दामन थाम लिया है. इसकी घोषणा उन्होंने मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को बेगूसराय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

'नीतीश कुमार ने नहीं दी तरजीह'

पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज से मैं आरजेडी के एक सिपाही के रूप में कार्य करूंगा. आज से मैं आरजेडी के लिए हूं. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी तीखा हमला किया. कहा कि मैं जेडीयू के लिए ईमानदारी से काम करता रहा मगर पिछले पांच वर्षों से नीतीश कुमार ने मेरी सुध नहीं ली. पिछले चुनाव में मात्र 333 मतों से मैं पराजित हुआ था. पराजित होने के बाद नीतीश कुमार से मैंने कई बार मिलने की कोशिश की लेकिन उन्होंने तरजीह नहीं दी. इससे मेरे दिल को झटका लगा और आज से मैं आरजेडी का सिपाही बन गया हूं.

बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा रामविलास के उम्मीदवार राज कुमार सिंह से मात्र 333 वोट से बोगो सिंह हार गए थे. बिहार में लोजपा (आर) एकमात्र सीट जीती थी. हालांकि चुनाव के कुछ ही दिनों के बाद लोजपा (आर) के विधायक ने जेडीयू का दामन थाम लिया था.

पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा, "चुनाव के बाद भी जिस तरह से क्षेत्र की जनता ने मुझे अथाह प्यार और आशीर्वाद दिया उसे मैं भुला नहीं सकता हूं. आज मटिहानी की जनता को एक सच्चे सेवक की जरूरत है ना कि किसी प्रिंस कुमार की जरूरत है. मैं पुनः क्षेत्र का बेटा बनकर सेवा की लिए जाऊंगा."

सांसद गिरिराज सिंह पर ली चुटकी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोगो सिंह ने सांसद गिरिराज सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा, "उनकी क्या हैसियत हो गई है किसी से छुपा नहीं है. जिस वक्त मैंने उन्हें भरी सभा में कहा था कि आप चार लाख से अधिक मतों से जीतेंगे और वे सवा चार लाख मत से जीते. इस बार 70 हजार वोट से जीते. इसी से अंदाजा होता है कि उनका क्या हाल है.

(तेजस्वी यादव से मुलाकात के दौरान की तस्वीर)
CM नीतीश कुमार ताकते रह गए… चुनाव से पहले JDU के इस पूर्व विधायक ने थामा RJD का दामन

गौरतलब हो कि बोगो सिंह ने अभी हाल ही में तेजस्वी यादव से जाकर मुलाकात की थी. तस्वीर सामने आने के बाद से यह माना जा रहा था कि वे आरजेडी में शामिल हो सकते हैं. अब बोगो सिंह ने खुद ही ऐलान कर दिया है. चुनाव से पहले नीतीश कुमार की पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget