एक्सप्लोरर

'अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे... वो लोग कभी कुछ काम किया था?', RJD पर बरसे नीतीश कुमार

Nitish Kumar Attack on RJD: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आईजीआईएमएस स्थित आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इसी मौके पर सीएम ने आरजेडी पर हमला बोला है.

Bihar CM Nitish Kumar: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर शुक्रवार (06 सितंबर) को पटना पहुंचे. इस दौरान जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सीएम नीतीश से मुलाकात की. फिर दोनों नेताओं ने आईजीआईएमएस (IGIMS) स्थित आई हॉस्पिटल (Eye Hospital) का उद्घाटन किया. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी पर भी हमला बोला.

नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी से हमारा रिश्ता 1995 से है. पहले वाले क्या करते थे? दो बार इधर-उधर हुए वो गलती हो गई. अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो लोग कभी कोई काम किया था? आज कल देखते हैं बिहार के अखबार में दिल्ली के अखबार में छपता रहता है. वो लोग कोई काम किया है क्या? बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो भी काम हुआ है हम लोगों ने मिलकर किया है. 

नीतीश कुमार बोले- बिहार में खराब थी अस्पतालों की स्थिति

सीएम नीतीश ने कहा कि मेरे आने के पहले अस्पतालों की स्थिति बिहार में खराब थी. नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनसे पुराना रिश्ता है. इनका जन्म पटना में ही हुआ है. जेपी नड्डा से आग्रह करते हुए कहा कि जब भी इच्छा हो बिहार आते रहें. सीएम ने कहा, "जेपी नड्डा के पिताजी यहीं रहते थे. जेपी नड्डा बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं. मैं जब भी दिल्ली जाता हूं इनसे मिलता हूं." 

नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात के बाद तेज हो गई थी सियासत

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की हाल में सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर मुलाकात हुई थी. इसके बाद चर्चा होने लगी कि कहीं फिर से नीतीश कुमार पलटी तो नहीं मारने वाले हैं. शायद यही वजह है कि नीतीश कुमार ने एक बार फिर भरे मंच से साफ शब्दों में कह दिया कि अब वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे. नीतीश कुमार ने यह बयान देकर बता दिया कि बिहार में फिलहाल कोई बड़ा खेला होने वाला नहीं है. 

यह भी पढ़ें- हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के मस्जिद वाले बयान पर गिरिराज सिंह बोले, 'राहुल गांधी बताएं कि...'

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget