एक्सप्लोरर

बिहार: बालू कारोबारियों और पुलिस में झड़प, दारोगा की गोली लगने से एक की मौत, लोगों ने जमकर किया हंगामा

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस शाम में अचानक मौके पर पहुंची और फायरिंग करने लगी. पुलिस द्वारा लगभग 15 राउंड फायरिंग की गई है. वहीं, ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट और ट्रक में तोड़फोड़ की गई है.

छपरा: बिहार के छपरा जिले में गुरुवार को छापेमारी करने गयी पुलिस और बालू कारोबारियों के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर जमकर रोड़ेबाजी की. ऐसे में जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की. हालांकि, फायरिंग के दौरान एक ट्रक के खलासी को सिर में गोली लग गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

ओवरलोडेड ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी पुलिस

मिली जानकारी अनुसार अवैध बालू खनन करने वाले कारोबारियों पर नकेल कसने की नियत से आरा एसपी हरकिशोर राय की नेतृत्व में बरहारा थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस छापेमारी करने आरा-छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु पहुंची थी. इसी दौरान लोगों ने पुलिस जवानों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए.

रोड़ेबाजी के जवाब में जब पुलिस ने फायरिंग की, तब बरहारा थाना के दारोगा द्वारा चलाई गई गोली अमनौर थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव निवासी श्याम नारायण राय के 25 वर्षीय बेटे ट्रक खलासी सचिन कुमार को लग गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी.

आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा

इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु को पूरी तरह जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया. इधर, घटना की सूचना पाकर छपरा सदर डीएसपी, गड़खा थाना, दिघवारा थान, अवतार नगर थाना समेत काफी संख्या में जिला पुलिस मौके पर पहुंची. आक्रोशित लोग भोजपुर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. इधर, पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है. घटना शाम चार बजे की बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस शाम में अचानक मौके पर पहुंची और फायरिंग करने लगी. पुलिस द्वारा लगभग 15 राउंड फायरिंग की गई है. वहीं, ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट और ट्रक में तोड़फोड़ की गई है. मृतक खलासी से रंगदारी की मांग की गई थी, नहीं देने पर गोली मारी गयी है.

यह भी पढ़ें -

शराब माफिया के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, हरियाणा और झारखंड से की गिरफ्तारी बिहार विधानसभा में उठा नील गायों का मुद्दा, मंत्री बोले- नसबंदी करने की योजना बना रही है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget