एक्सप्लोरर

बिहार: आरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गांवों के बीच झड़प, ASI समेत छह लोग घायल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन दोनों गांव के लोग रोड़ेबाजी करने लगे, जिसमें एएसआई डी.एन.सिंह सहित छह लोग जख्मी हो गए. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है.

आरा: बिहार के आरा जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में शुक्रवार की सुबह मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में दो गांव के लोगों के बीच झड़प हो गई. झड़प के दौरान दोनों पक्ष ने जमकर रोड़ेबाजी की, जिसमें एक एएसआई समेत छह लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद सभी जख्मियों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में कराया गया है.

मिली जानकारी अनुसार जख्मियों में बड़हरा थाना के एएसआई डी.एन.सिंह और पड़रिया गांव निवासी कुंदन कुमार सिंह और रंजन सिंह समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं. कुंदन कुमार सिंह और रंजन कुमार सिंह पान दुकानदार हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की शाम पड़रिया गांव के लोग सरस्वती मां की मूर्ति विसर्जन करने बड़हरा गंगा घाट की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान बड़हरा गांव के लोगों ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर कहा कि गाना बंद करने के बाद ही मूर्ति विसर्जन के लिए जाने देंगे. इसी बात को लेकर दोनों गांव के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. हालांकि, शाम में बात खत्म हो गई थी. लेकिन आज सुबह उसी विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों गांव के लोगों के बीच झड़प हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन दोनों गांव के लोग रोड़ेबाजी करने लगे, जिसमें एएसआई डी.एन.सिंह सहित छह लोग जख्मी हो गए. घटना के संबंध में दोनों जख्मी दुकानदारों ने बताया कि कल शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों गांव के बीच विवाद हुआ था. आज सुबह वे दोनों अपनी दुकान खोल कर बैठे थे, तभी बड़हरा गांव के लोग सैकड़ों की संख्या में आ धमके और दुकान को तोड़ने-फोड़ने लगे.

पीड़ितों की मानें तो जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनलोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी. जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग भीड़ गए. फिलहाल दोनों गांव के बीच स्थिति तनावपूर्ण है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget