एक्सप्लोरर

Watch: छपरा की महिला भटककर पहुंच गई बांग्लादेश... मृत समझ बैठे थे परिजन, डेढ़ महीने बाद 'चमत्कार'

Chapra News: 20 नवंबर को महिला घर से गायब हुई थी. अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह बात घर वालों तक पहुंची. छपरा के डीएम ने मदद करने की बात कही है.

छपरा: बिहार के छपरा जिले की महिला भटककर बांग्लादेश पहुंच गई. डेढ़ महीने पहले लापता हुई थी, जिसे परिजन मृत समझ बैठे थे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से घर वालों को पता चला कि वह महिला जिंदा है. वीडियो देखने के बाद परिवार के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था. अब घर के लोग प्रशासनिक स्तर से महिला को वापस लाने की तैयारी में जुट गए हैं.

अब समझिए पूरा मामला

महिला की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव की रहने वाली 35 वर्षीय गुड़िया देवी उर्फ सरल देवी के रूप में की गई है. वीडियो में वह अपना नाम भी बता रही है. इस मामले में घर वालों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से पीड़ित थी. काफी समय से बीमार चल रही थी. 20 नवंबर से गायब थी. अचानक गायब होने के बाद उसका पता नहीं चला. इसके बाद दाउदपुर थाने में परिजनों ने आवेदन दिया.

वीडियो सामने आने के बाद महिला के बारे में चला पता

बताया जाता है कि बीते सोमवार (01 जनवरी) को सोशल मीडिया पर महिला का वायरल हो रहा वीडियो सामने आया तो दाउदपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम और पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार महिला के घर पहुंचे. वीडियो दिखाकर पहचान कराई गई जिसके बाद घर वालों ने पुष्टि कर दी. वीडियो देखने के बाद घर वालों को पता चला कि महिला जिंदा है. परिजनों ने यह कहा कि महिला मानसिक रूप से बीमार है.

थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने परिजनों को सारण के जिलाधिकारी से मिलकर बात करने के लिए कहा है. थानाध्यक्ष ने बताया महिला का परिवार लगभग 35 वर्ष पहले से जलालपुर प्रखंड के बेलकुंडा गांव से दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव में बसा है. कपड़े की फेरी करते हैं. ये काम ये लोग वर्षों से कर रहे हैं. वहीं स्थानीय मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेश से महिला को लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.

क्या कहते हैं जिलाधिकारी?

इस पूरे मामले में छपरा के जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार (05 जनवरी) को बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है. मैं छुट्टी पर था. आज ही आया हूं. जो भी मदद होगी वो की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'आज हम हिंदू हैं कल मुस्लिम हो जाएं...', CM नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बोले- धर्म अपनाने की चीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget