एक्सप्लोरर

बिहार उपचुनाव 2024: क्या RJD, JDU और BJP का खेल बिगाड़ेंगे प्रशांत किशोर और असदुद्दीन ओवैसी?

Bihar By-Elections 2024: बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव है. इंडिया गठबंधन और एनडीए के नेता तो मैदान में हैं ही, साथ ही असदुद्दीन ओवैसी और प्रशांत किशोर की पार्टी भी उतर चुकी है.

By-Elections 2024: बिहार की तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है. इसके साथ ही अगले साल 2025 के अंत में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में चार सीटों पर होने वाला यह उपचुनाव किसी बड़ी फिल्म के ट्रेलर के तौर पर देखा जा रहा है. जाहिर है इस चुनावी मैदान में कई सियासी खिलाड़ियों की एंट्री ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है. इंडिया गठबंधन और एनडीए के नेता तो मैदान में हैं ही, साथ ही असदुद्दीन ओवैसी और प्रशांत किशोर की पार्टी भी उतर चुकी है. सवाल उठ रहा है कि क्या ये दोनों पारंपरिक दलों का खेल बिगाड़ पाएंगे?

जिन चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें से तीन में से एक ही एनडीए की जीती हुई सीट (इमामगंज) है. इस उपचुनाव में आरजेडी तीन सीट रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज पर लड़ने जा रही है जबकि एक सीट तरारी सीपीआई (एमएल) के पास है. दोनों गठबंधन की ओर से चुनाव की तैयारी शुरू है. नामांकन और चुनाव प्रचार जारी है.

एनडीए में किस सीट से कौन उम्मीदवार?

बीजेपी ने रामगढ़ सीट से अशोक कुमार सिंह को जबकि तरारी से विशाल प्रशांत को टिकट दिया है. वहीं इमामगंज सीट से 'हम' ने बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी को प्रत्याशी बनाया है. वहीं जेडीयू ने बेलागंज सीट से मनोरमा देवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. 

बेलागंज में होगा जबरदस्त मुकाबला

बेलागंज मुस्लिम-यादव बहुल सीट है. आरजेडी की परंपरागत सीट मानी जाती रही है. ऐसे में इस बार कई खिलाड़ी एमवाई (MY) समीकरण को साधने के मकसद से उतारे गए हैं. बेलागंज में जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी मैदान में हैं तो वहीं आरजेडी ने सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. प्रशांत किशोर ने इस सीट से पहले प्रो. खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार बनाया था पर बाद में उम्मीदवार बदला और अब मोहम्मद अमजद मैदान में हैं. बेलागंज आरजेडी की जीती हुई सीट है. इस सीट से पिछले छह चुनाव से सुरेंद्र यादव जीतते रहे हैं. इस बार उनके लोकसभा जाने से उनके बेटे को आरजेडी ने टिकट दिया है. अब इसी सीट से ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मोहम्मद जामिन अली को उम्मीदवार बनाया है. 

इमामगंज से मांझी की बहू से खेल रोमांचक

बात इमामगंज विधानसभा सीट की करें तो खेल रोमांचक होने वाला है. अनुसूचित जातियों के लिए सुरक्षित सीट इमामगंज पर कोइरी और मुसहर जाति की संख्या सबसे ज्यादा है. एनडीए की तरफ से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी मैदान में हैं. आरजेडी ने इमामगंज से रोशन मांझी को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से खेल बिगाड़ने के लिए ओवैसी की पार्टी ने कंचन पासवान को टिकट दिया है. वहीं जनसुराज ने जितेंद्र पासवान को टिकट दिया है. इस सीट पर पहले जीतन राम मांझी का कब्जा था. ऐसे में मांझी की बहू अपने ससुर की विरासत बचाने में कामयाब होती हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा.

आरजेडी के गढ़ रामगढ़ में पीके लगाएंगे सेंध?

रामगढ़ सीट भी चर्चा में है. इस सीट पर आरजेडी और बीजेपी ने राजपूत उम्मीदवारों को टिकट दिया है. आरजेडी ने अपने टिकट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह को मैदान में उतारा है. अजीत सिंह युवा नेता हैं. उनके पिता का पार्टी में मजबूत आधार है, जो उन्हें स्थानीय जनसमर्थन दिला सकता है. बीजेपी ने अशोक सिंह को टिकट दिया है. जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए जन सुराज पार्टी ने रामगढ़ से कुशवाहा उम्मीदवार पर दांव खेला है. सवाल है कि क्या राजनीतिक धारा में बदलाव के संकेत मिल सकेंगे? इन सीटों पर पारंपरिक दलों के लिए एआईएमआईएम या जनसुराज जैसी पार्टियां चुनौतियां बन पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'खुद शराब पीते होंगे तेजस्वी यादव... तस्करी में लीन होंगे', क्या-क्या बोल गए जीतन राम मांझी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget