एक्सप्लोरर

Bihar By-Election Result 2024: बिहार उपचुनाव 2024 में किसकी किस्मत चमकी, कौन रहा पीछे, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Bihar By-election Result: बिहार विधानसभा उपचुनाव 2024 में प्रशांत किशोर की नई पार्टी जनसुराज कहीं नहीं टिकी. वहीं महागठबंधन को भी 3 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है.

Bihar NDA Won All Four Seats: बिहार उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए को कामयाबी हुई है. वहीं महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है. महागठबंधन खेमे में उदासी छाई है, तो वहीं जनसुराज के कार्यालय में भी सन्नाटा छाया है. शनिवार (23 नवंबर) को आए चुनाव नतीजों में बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ सभी जगह एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. 

जनसुराज की शुरूआत अच्छी नहीं हुई

उपचुनाव में प्रशांत किशोर की नई पार्टी जनसुराज की शुरूआत अच्छी नहीं हुई और वो सेमिफाइनल हार गई. बात आरजेडी की करें तो उसे बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसने इस चुनाव में अपनी दो सीटें भी गंवा दीं और एक पर भी जीत हासिल नहीं हुई. हालांकि महागठबधंन को इस चुनाव में तीन सीटों का नुकसान हुआ, जबकि एनडीए को 3 सीटों का फायदा हुआ है. उपचुनाव से पहले 2 सीटें आरजेडी के पास थीं और एक सीपीआई (माले) के पास और केवल एक सीट एनडीए के पास थी, जो हम पार्टी जीतन राम मांझी की सीट थी. 

 इमामगंज में 'हम' प्रत्याशी दीपा मांझी जीतीं

गया की इमामगंज विधानसभा सीट से उपचुनाव में 'हम' प्रत्याशी दीपा मांझी की जीत हुई है. चुनाव के आकड़ों के अनुसार दीपा मांझी को 53435 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी के प्रत्याशी रौशन कुमार को 47490 वोट मिले हैं. दीपा मांझी 5945 वोट से विजयी हुई हैं.

बेलागंज सीट पर मनोरमा देवी की जीत

वहीं गया की बेलागंज सीट से जेडीयू उम्मीदवार पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को 73334 वोट मिले. वो 21391 वोट से विधानसभा उपचुनाव जीत गई हैं. आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा है.

रामगढ़ सीट पर अशोक कुमार ने बाजी मारी

बिहार की रामगढ़ की सीट पर एनडीए प्रत्याशी की जीत हुई. बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को 62257 मिले हैं. जबकि बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव को 60895 वोट मिले. अशोक कुमार सिंह ने 1362 वोटों से जीत प्राप्त की है.

तरारी सीट से बीजेपी के विशाल प्रशांत जीते

बिहार की तरारी सीट से बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत को 78755 वोट मिले हैं. उन्होंने 10612 वोट से बाजी मार ली है. भाकपा माले के प्रत्याशी राजू यादव 68143 वोट मिले हैं. बता दें कि बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत हुई है.

एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जामकर जश्न मनाया गया. मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी. बीजेपी नेताओं ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया. पार्टी नेताओं ने एनडीए के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया और उनकी जीत पर बधाई दी.

ये भी पढ़ेंः Giriraj Singh: 'महाराष्ट्र में मुसलमानों को...', गिरिराज सिंह का इंडिया गठबंधन पर करारा वार, कहा- दोनों जगह बनेगी NDA सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर ने गर्दा उड़ाया, बढ़ रहा वोटों का अंतर, ढह रहा BJP का किला
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर ने गर्दा उड़ाया, बढ़ रहा वोटों का अंतर, ढह रहा BJP का किला
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget