एक्सप्लोरर

Bihar By Election 2022: मोकामा, गोपालगंज में 3 नवंबर को वोटिंग, 6 को आएंगे नतीजे, जानिए कौन हो सकते हैं उम्मीदवार

गोपालगंज से बीजेपी के विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री रहे सुभाष सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली थी. वहीं मोकामा से अनंत सिंह की सदस्यता चली गई इसलिए यह सीट खाली है.

पटना: बिहार की गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी और छह नवंबर को नतीजे आएंगे. नामांकन की आखिरी तिथि 14 अक्टूबर है. एनडीए सरकार टूटने और महागठबंधन सरकार बनने के बाद बिहार में यह पहला उपचुनाव हो रहा है. 2024 से पहले इसे सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है.

गोपालगंज से बीजेपी के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रहे सुभाष सिंह लंबे समय से बीमार थे. उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. लगातार चार बार से वो जीत रहे थे. बीजेपी की यह परंपरागत सीट है. उपचुनाव में उनकी पत्नी कुसुम देवी को बीजेपी उम्मीदवार बना सकती है. सहानुभूति वोट के जरिए इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंकेगी. गोपालगंज लालू यादव का गृह जिला भी है. जातीय समीकरण के लिहाज से महागठबंधन की यहां स्थिति ठीक दिख रही है. जेडीयू इस सीट पर चुनाव लड़ सकती है. सूत्रों के अनुसार मंजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. वह पूर्व विधायक हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुधाकर सिंह का इस्तीफा तूफान आने की आहट? नीतीश सरकार को लेकर सुशील मोदी का बड़ा बयान

मोकामा सीट से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द

बाहुबली अनंत सिंह मोकामा से विधायक थे. हथियार रखने के मामले में उनको सजा मिली है और उनकी सदस्यता चली गई है इसलिए उपचुनाव हो रहा है. आरजेडी यहां से उनकी पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बना सकती है. यह भूमिहार बहुल इलाका है जहां से अनंत सिंह लगातार जीत रहे थे. बीजेपी इस सीट पर किसको उम्मीदवार बनाएगी अब तक तय नहीं हो पाया है. किसी भूमिहार को ही बीजेपी यहां प्रत्याशी बना सकती है. वैसे स्थानीय स्तर पर यहां बीजेपी के पास कोई मजबूत चेहरा नहीं है.

विजय सिन्हा को नेता प्रतिपक्ष बनाकर बीजेपी ने भूमिहार समाज को संदेश देने की कोशिश की है लेकिन उसका कितना लाभ इस उप चुनाव में मिलेगा यह देखने वाली बात होगी. बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉक्टर राम सागर सिंह बीजेपी के पुराने नेता हैं. जमीन पर लगातार काम कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार टिकट पाने के लिए वह भी लगे हैं. बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ललन सिंह के लिए मोकामा प्रतिष्ठा की सीट है, लेकिन अनंत सिंह से उनके संबंध ठीक नहीं हैं. ऐसे में आसानी से जेडीयू आरजेडी को यह सीट देगी ये भी देखने वाली बात होगी.

यह भी पढ़ें- In Pics: दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे CM नीतीश कुमार, नवरात्रि पर छोटी और बड़ी पटनदेवी समेत कई मंदिरों का किया दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget