एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुधाकर सिंह का इस्तीफा तूफान आने की आहट? नीतीश सरकार को लेकर सुशील मोदी का बड़ा बयान

Sushil Kumar Modi Comment on Sudhakar Singh Resignation: सुधाकर सिंह ने रविवार को कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है. इसी को लेकर सुशील कुमार मोदी ने बयान दिया है.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे (Sudhakar Singh Resignation) को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Government) पर हमला बोला है. रविवार को सुशील कुमार मोदी ने बयान जारी कर कहा है कि दो माह के भीतर महागठबंधन सरकार के दूसरे दागी मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा तूफान के आने की आहट है. अब लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के विश्वासपात्र जगदानंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बीच मूंछ की लड़ाई है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जगदानंद और उनके पुत्र सुधाकर सिंह ने खुल कर नीतीश कुमार के कृषि रोडमैप को फेल बताया, कृषि विभाग में भ्रष्टाचार की बात कर "भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस" की पोल खोली और मंडी कानून खत्म करने के फैसले का विरोध किया कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव को अगले साल 2023 में मुख्यमंत्री बनाने की डील सार्वजनिक करने की कीमत जगदानंद को बेटे के मंत्रिपद का बलिदान कर चुकानी पड़ी.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Govt: बिहार की महागठबंधन सरकार के मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, RJD कोटे से हुए थे कैबिनेट में शामिल

'नीतीश कुमार की फजीहत बढ़ने वाली है'

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव के जेल जाने और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री बनने पर जगदानंद ने पर्दे के पीछे से सरकार चलाई थी. अब देखना यह है कि जगदानंद और नीतीश कुमार के बीच टकराव में किसे झुकना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के दबाव में आरजेडी कोटे से मंत्री बनाए गए सुधाकर सिंह को खाद्य निगम के करोड़ों रुपये का गबन करने के मामले में जेल जाना पड़ा था, वे जमानत पर थे और पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर हत्या की नीयत से अपहरण का मामला चल रहा है. दोनों को इस्तीफा देना पड़ा. दो महीने मे दो दाई मंत्रियों की विदाई के साथ राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और महत्वांकाक्षी नीतीश कुमार की फजीहत बढ़ने वाली है.

यह भी पढ़ें- BPSC 67th Prelims Answer Key: बीपीएससी 67वीं प्री पुन: परीक्षा की आंसर-की आउट, इस वेबसाइट से करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget