एक्सप्लोरर

बिहार: 25 अगस्त से राज्य में बसों और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का परिचालन होगा शुरू

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बसों और सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन कोविड-19 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जा सकेगा. बसों के ड्राइवर, कंडक्टर और सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा.

पटना: सूबे में 25 अगस्त से बसों का परिचालन शुरु हो जाएगा. सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने के लिए सभी डीएम, एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार में लागू अनलाॅक-3 के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट (ऑटो, टैक्सी, कैब को छोड़कर) पर रोक थी. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिये गए निर्णय के आलोक में 25 अगस्त से राज्य में बसों और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों का परिचालन कोविड-19 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जा सकेगा.

बसों के परिचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, बस के ड्राइवर से लेकर, कंडक्टर और सफर करने वाले सभी यात्रियों को मास्क पहनना सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के तहत बसों के परिचालन के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बसों और सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन कोविड-19 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जा सकेगा. बसों के ड्राइवर, कंडक्टर और सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा. ऐसा नहीं किए जाने पर संबंधित बस संचालक/मालिक पर कार्रवाई की जाएगी और बस का परमिट रद्द करने की भी कार्रवाई की जा सकती है.

बस परिचालन के दौरान बस मालिकों को इन निर्देशों का पालन करना पड़ेगा-

1. वाहन को प्रतिदिन धुलवाने, साफ-सुथरा रखने एवं समय-समय पर हरेक ट्रिप के पश्चात सेनिटाइज कराना सुनिश्चित करवाएंगे.

2. ड्राइवर और कण्डक्टर को साफ कपड़े और मास्क, ग्लब्स पहनने का निदेश देंगे.

3. वाहनों के अंदर और बाहर कोविड-19 के संक्रमण से बचावों के उपायों संबंधी पोस्टर/स्टिकर लगवाएंगे. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए पम्पलेट का यात्रियों के बीच वितरण सुनिश्चित कराएंगे.

4. वाहनों के अंदर चढ़ने, उतरने के समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा.

5. वाहनों में निर्धारित सीट के अलावा एक भी यात्री नहीं लिया जाएगा, इसकी हिदायत ड्राइवर और कण्डक्टर को देंगे.

6. वाहनों में सेनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे.

यात्रियों के लिए बस मालिक को इन निर्देशों का पालन करना होगा -

1. वाहनों में चढ़ने से पहले यात्री को हाथ साफ करने के लिए सेनिटाइजर उपलब्ध कराएंगे.

2. वाहनों की प्रतिदिन धुलाई की जाएगी और आवश्यक साफ-सफाई की जाएगी.

3. हर ट्रिप की समाप्ति के बाद बस की फिर से सफाई जरूरी होगी.

4. वाहनों के अंदर चढ़ने, उतरने के समय यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराएंगे.

जिला प्रशासन को इन निर्देशों का पालन करना होगा-

1. जिला प्रशासन की ओर से अपने क्षेत्रान्तर्गत हर बस स्टैण्ड/टैक्सी स्टैण्ड पर दण्डाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो यह सुनिश्चित करेगा कि बसों में सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई संबंधी प्रोटोकाॅल का अनुपालन किया जा रहा है, बसों में निर्धारित बैठान क्षमता के अनुसार ही यात्री बैठाए जा रहे हैं और यात्रियों से निर्धारित किराया ही वसूला जा रहा है। अन्य वाहनों में भी इसका अनुपालन किया जाएगा.

2. वाहनों के परिचालन संबंधी सभी निर्देश परमिट की शर्तो के पार्ट माने जाएंगे और उल्लंघन की स्थिति में मोटर वाहन अधिनियम के साथ-साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अधीन संबंधित चालक/वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

3. जिला प्रशासन की ओर से वाहन मालिकों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और बरती जाने वाली सावधानियां सम्बन्धी पम्पलेट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका वितरण यात्रियों के बीच किया जाएगा.

4. बस स्टैण्डों/टैक्सी स्टैण्डों पर एनाउन्समेंट की व्यवस्था करेंगे जिसके माध्यम से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव सम्बन्धी उपायों को प्रसारित कराएंगे. साथ ही लोगों को भीड़ न लगाने, इधर-उधर न थूकने, मास्क पहनने आदि की हिदायत भी दी जाएगी.

5. निकायों की ओर से बस स्टैण्डों पर आवश्यक साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा.

सफर के दौरान यात्रियों को इन निर्देश का पालन करना होगा-

1. वाहनों में सफर करते समय मास्क अवश्य पहनना और मुंह को ढंककर रखना अनिवार्य होगा.

2. बिना मास्क पहने बस में सफर की अनुमति नहीं होगी.

3. वाहनों में चढ़ने से पूर्व सेनिटाइजर का उपयोग करें.

4. वाहनों की रेलिंग का उपयोग कम से कम करें.

5. वाहनों में चढ़ते-उतरते समय भीड़ नहीं करें और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें.

6. वाहनों के अंदर पान, खैनी, तम्बाकू, गुटखा आदि का उपयोग वर्जित होगा। पकड़े जाने पर दण्ड के भागी होंगे।

7. बस स्टैण्ड/टैक्सी स्टैण्ड में यत्र-तत्र थूकना वर्जित होगा. पकड़े जाने पर दण्ड के भागी होंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC जैसे दलों को कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दे डाली बड़ी नसीहत, जानें क्या कहा?
TMC जैसे दलों को कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दे डाली बड़ी नसीहत, जानें क्या कहा?
ममता बनर्जी की हार पर सांसद पप्पू यादव बोले, 'अब हमारे जैसे लोगों को सोचना पड़ेगा'
ममता बनर्जी की हार पर सांसद पप्पू यादव बोले, 'अब हमारे जैसे लोगों को सोचना पड़ेगा'
CM सम्राट चौधरी 5 देशरत्न मार्ग को छोड़ेंगे नहीं लेकिन बदल जाएगा पता, पढ़ें पूरी खबर
CM सम्राट चौधरी 5 देशरत्न मार्ग को छोड़ेंगे नहीं लेकिन बदल जाएगा पता, पढ़ें पूरी खबर
बिहार कैबिनेट विस्तार की तारीख और फॉर्मूला तय! 27 मंत्री लेंगे शपथ, JDU और BJP के कोटे से इतने मंत्री
बिहार कैबिनेट विस्तार की तारीख और फॉर्मूला तय! 27 मंत्री लेंगे शपथ, JDU और BJP के कोटे से इतने मंत्री

वीडियोज

Met Gala 2026 के अजीब नियम: No Onion-Garlic, No Selfie, No Spouse यहां Fashion से ज्यादा Rules चलते हैं
Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन...', प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी
'हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन...', प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
प्रीपेड मीटर पर योगी सरकार का यूटर्न, अखिलेश बोले- 'हम सबका विरोध झुका गया...'
प्रीपेड मीटर पर योगी सरकार का यूटर्न, अखिलेश बोले- 'हम सबका विरोध झुका गया...'
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
ममता बनर्जी पर फूटा क्रिकेटर मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
ममता पर फूटा मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
Kal Ka Rashifal: 6 मई 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य, जानें कल का राशिफल
कल का राशिफल (6 मई 2026): सिद्ध और बुधादित्य योग का दुर्लभ संयोग, बुधवार को इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कल का पंचांग
अगर इस तरह से FASTag का किया इस्तेमाल तो हो जाएगा ब्लैकलिस्ट, जानें क्या है सही तरीका
अगर इस तरह से FASTag का किया इस्तेमाल तो हो जाएगा ब्लैकलिस्ट, जानें क्या है सही तरीका
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
Embed widget