एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session: सदन में बीजेपी और सत्तापक्ष में नोकझोंक, तेजस्वी का इस्तीफा मांगा, BJP विधायक पर माइक तोड़ने का आरोप

Bihar Budget Session 2023: लखेंद्र पासवान बीजेपी से विधायक हैं. उन्होंने कहा कि वह आंगनबाड़ी सेविकाओं का मुद्दा सदन में उठा रहे थे. इस दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया.

पटना: बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में बीजेपी और सत्तापक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई. हंगामे के बाद दो बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया गया. सदन में नोकझोंक के बीच बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवन पर आरोप लगा कि उन्होंने माइक को तोड़ दिया. इससे पहले बिहार विधानसभा परिसर में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के इस्तीफे की मांग की गई.

किस मुद्दे पर हुआ हंगामा?

लखेंद्र पासवान ने सदन के बाहर आकर कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मुद्दा सदन में उठाया गया था. इस दौरान उनके माइक को बंद कर दिया गया. वह दलित हैं इसलिये अपमानित किया जा रहा है. यह भी कहा कि उन्होंने माइक नहीं तोड़ा. पहले से माइक के ऊपर का हिस्सा हिला हुआ था. उन पर माइक तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा. उनके माइक को बंद करा दिया गया. लखेंद्र पासवान ने कहा कि सीपीआईएमएल विधायक सत्यदेव राम ने उन्हें अपशब्द कहा. गाली दी.

लखेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की जो सभी पंचायतों में बहाली है उसको 5975 और 2975 रुपया मानदेय मिलता है. इसको कम से कम दैनिक मजदूरी 15 हजार या 10 हजार किया जाए. यही मांग थी. इस बात को वह रख रहे थे. मंत्री जवाब भी दे रहे थे. जब वह पूरक पूछ रहे थे तो माइक बंद कर दिया गया.

वहीं विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विधायक लखेंद्र रोशन ने जब सवाल उठाया तो अपशब्दों का प्रयोग किया. इसके पहले भी बार-बार ऐसा होता है. आरजेडी के एक सदस्य हैं उठकर धमकी के भाव में बार बार बोलते हैं. उनके नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. जो चपरासी क्वार्टर से महल तक पहुंचा है उसका जवाब नहीं देते हैं. संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाते हैं. प्रश्न पूछने पर धमकी देना यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है.

यह भी पढ़ें- H3N2 वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पटना AIIMS में 30 बेड का होगा आइसोलेशन वार्ड, जानिए बचाव के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget