एक्सप्लोरर

H3N2 वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पटना AIIMS में तुरंत तैयार हो जाएगा 30 बेड का होगा आइसोलेशन वार्ड

Bihar H3N2 Virus: सोमवार की पटना एम्स की ओर से इस वायरस को लेकर जानकारी भी दी गई है. देश में इससे संबंधित केस मिले हैं लेकिन एम्स पटना में कोई मरीज नहीं आया है.

पटना: देश में नS फ्लू (H3N2) के केस बीते 7-8 सप्ताह से बढ़ते देखे जा रहे हैं. इसको लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू तैयार रखना का निर्देश जारी किया गया है. जरूरत पड़ने पर पटना एम्स (Patna AIIMS) में तुरंत 30 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयारी होंगे. पटना एम्स की ओर से सोमवार को इस वायरस के बारे में और बचाव से संबंधित जानकारी दी गई है.

बताया गया कि इन्फ्लूएंजा 'ए' किसी आम फ्लू की ही तरह है और यह दुनिया के सभी हिस्सों में पाया जाता है. भारत में मौसमी फ्लू के दो शीर्ष समय होते हैं जब ये फ्लू ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित करते हैं. ये समय भारत में जनवरी से मार्च एवं मानसून के बाद आता है.

इस वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं

H3N2 इन्फ्लूएंजा के कुछ मरीज देश में पाए गए हैं लेकिन अब तक कोई भी केस एम्स पटना में नहीं आया है. पटना एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि अब तक के अनुभवों के आधार पर ये कोई खतरनाक बीमारी नहीं है. हालांकि कैंसर के मरीजों, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज एवं स्वास्थ्य संबंधी रोगियों में इस इन्फेक्शन के थोड़े ज्यादा गंभीर लक्षण हो सकते हैं. बताया गया कि इस इन्फेक्शन से घबराने की आवश्यकता नहीं है. हाथों की साफ-सफाई, भीड़-भाड़ की जगह पर आपसी दूरी और मास्क पहनना सुरक्षा के लिए अत्यंत कारगर है.

पटना एम्स में है पूरी तैयारी

बताया गया कि एम्स पटना में इस नए वायरस की जांच और तत्काल उपचार के लिए पूरी तैयारी है. आवश्यकता पड़ने पर एम्स पटना में 30 बेड के अलग आइसोलेशन वार्ड को कुछ ही घंटों में तैयार किया जा सकता है. एम्स पटना के सभी बेड आधुनिक सुविधाओं से लैस है और तुरंत उपयोग में लाए जा सकते हैं. यहां सभी प्रकार की जांच की सुविधा, किट्स, दवाइयां व विशेषज्ञ उपलब्ध हैं.

प्रेस विज्ञप्ति एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) गोपाल कृष्ण पाल की ओर से जारी की गई. इस दौरान बताया गया कि चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर (डॉ.) सीएम सिंह, एडिशनल प्रोफेसर एवं फैकल्टी इंचार्ज इन्फेक्शियस डिजीज डॉ. बिनोद कुमार पति एवं एम्स पटना के प्रवक्ता डॉ. श्रीकान्त भारती भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'महागठबंधन बनने के बाद से फिर हो रही रेड', ED की छापेमारी पर तेजस्वी यादव का केंद्र पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget