एक्सप्लोरर

किसी ने साइकिल की सवारी की, तो कोई मिट्टी का चूल्हा लेकर पहुंचा, बिहार के विधायकों का अनोखा अंदाज

Bihar Budget Session 2021: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध करने के लिए आरजेडी विधायक मुकेश रौशन ने साइकिल की सवारी की. कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि के विरोध में एक हाथ में चूल्हा और एक हाथ में लकड़ी लेकर बिहार विधानसभा पहुंचे.

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष के विधायकों ने विरोध का पुराना तरीका अपनाया. कोई साइकिल पर चलकर आया तो कोई मिट्टी का चूल्हा लेकर आ गया. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध करने के लिए आरजेडी के महुआ से विधायक मुकेश रौशन ने साइकिल की सवारी की. इनका दावा है कि साईकल से अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ, हाजीपुर से पटना बिहार विधानसभा पहुंचे हैं.

वहीं सीपीआई-एमएल ,सीपीएम और वाम दलों के विधायकों ने कृषि कानून को लेकर बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. इनकी मांग है कि बिहार विधानसभा के सत्र में कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाए और उस प्रस्ताव को पास कर केंद्र सरकार को भेजा जाए. नहीं तो विधानसभा के अंदर-बाहर का प्रदर्शन जारी रहेगा.

कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि के विरोध में एक हाथ में चूल्हा और एक हाथ में लकड़ी लेकर बिहार विधानसभा पहुंचे. इनका कहना है कि अब पुराने जमाने में लौटने के अलावा कोई चारा नहीं है क्योंकि बीजेपी ने लोगों का जीना हराम कर दिया है. अब लोग लकड़ी पर ही खाना बनाएंगे और गैस सिलेंडर में वृद्धि के विरोध में यह लकड़ी और चूल्हा लेकर हम पहुंचे हैं.

एआईएमआईएम विधायकों का विधानसभा के बाहर हंगामा

एआईएमआईएम के विधायकों ने सीमांचल के बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा की मांग को लेकर बिहार विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया. इनका आरोप है कि बाढ़ को गुजरे हुए कई महीने हो गए लेकिन इसके बावजूद आज तक सीमांचल के बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा सरकार नहीं दे रही है. आरजेडी के विधायक विधानसभा पोर्टिको से मार्च करते हुए कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति के नीचे पहुंचे और किसान आंदोलन के समर्थन और किसानों की मौत के लेकर 2 मिनट का मौन रखा.

यह भी पढ़ें-

पार्टी में टूट से नाराज LJP ने कहा- JDU को मुबारक को बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट मुहिम के 'गद्दार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget