एक्सप्लोरर

बिहार बजट 2025: नीतीश कुमार सरकार के कौन-कौन से ऐलान बयां कर रहे चुनावी कहानी?

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें किसानों के लिए कृषि बाजारों के आधुनिकीकरण, एमएसपी पर दाल की खरीद और खाद्य प्रसंस्करण नीति का प्रावधान है.

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में आज (सोमवार, 3 मार्च) को राज्य का बजट पेश किया गया. उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लिए 3.17 लाख करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया. इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बजट बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में इस बार के बजट में अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिला है. 

बिहार के इस बजट को चुनावी बजट कहा जा सकता है, क्योंकि इलेक्शन से पहले इस बजट में राज्य के हर वर्ग पर पूरा ध्यान दिया गया है. किसानों की आय बढ़ाने और सरकार द्वारा एमएसपी पर दालों की खरीद को लेकर भी ऐलान किया गया है. 

किसानों के लिए बिहार के बजट में क्या है खास?
सबसे पहले बिहार के 21 कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण के आधुनिकीकरण और विकास के लिए कुल 1289 रुपये आवंटित किए गए हैं. इसके अलावा, NCCF और NEFED से बातचीत कर अरहर, मूंग, उड़द आदि का MSP तय किया जाएगा. राज्य के सभी सब-डिवीजन और ब्लॉक लेवल पर 'तरकारी सुधा' आउटलेट खोला जाएगा.

किसानों के लिए 'बिहार खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025'
किसानों की आय बढ़ाने के लिए और पर्यावरणीय स्थिरता के साथ सतत् औद्योगिक विकास और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के लिए नए अवसर विकसित किया जाएगा. इसके लिए बिहार में खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025 लागू की जाएगी.

नौकरी में महिलाओं को आरक्षण
बजट में बिहार की महिलाओं पर भी पूरा ध्यान दिया गया है. ऐलान किया गया है कि प्रमुख शहरों में काम करने वाली महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी रिजर्वेशन मिलेगा.देश में सबसे ज्यादा महिला सिपाही बिहार में हैं, उनकी पोस्टिंग घर के पास करने की व्यवस्था कराई जाएगी. 

इसके अलावा, महिला चालकों को ई-रिक्शा और दो पहिया वाहन खरीदने के लिए नगर अनुदान का भी प्रावधान किया गया है. बड़े शहरों में महिलाओं के लिए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे, जिसमें ट्रेनर्स भी महिलाएं होंगी. वहीं, सरकारी कन्या मंडप बनाए जाएंगे, जिसमें गरीब बेटियों की शादी कराई जाएगी. इतना ही नहीं, महिलाओं के लिए पिंक बस की शुरुआत भी होगी, जिसमें ड्राइवर और बस दोनों महिलाएं होंगी. 

सबसे ज्यादा खर्च शिक्षा पर
बिहार के बजट में एजुकेशन में मेन फोकस रखा गया है. इस बार के बजट में शिक्षा विभाग पर 60974 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसमें 358 ब्लॉक में कॉलेज खोले जाएंगे. वहीं, पिछड़ों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप दोगुनी किए जाने का ऐलान किया गया है. एससी/एसटी की छात्रवृत्ति भी दोगुनी होगी. 

स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए बजट में कई घोषणाएं
बिहार बजट 2025 में बड़े अनुमंडलों में रेफरल अस्पताल खोलने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा, 108 नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र खोले जाएंगे. सभी प्रमंडलों में कैंसर अस्पताल खुलेंगे.

बिहार के प्रमुख शहरों में पीपीडी मोड आधारित मेडिकल कॉलेज खुलेंगे और बिहार कैंसर सोसाइटी की भी स्थापना की जाएगी. बेगूसराय में सबसे ज्यादा कैंसर मरीज हैं, इसलिए वहां कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा.

बजट में खेल के लिए प्रावधान
बिहार बजट 2025 से खेल को बढ़ावा मिलेगा. बिहार के सभी प्रमंडलों में खेल संरचना का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. हर प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम को भी स्वीकृति दी जाएगी. 

विभागों के आधार पर किसे कितना आवंटन
जानकारी के लिए बता दें कि बिहार के बजट में शिक्षा विभाग पर 660974 रुपये खर्च किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के लिए 20335 रुपये, गृह विभाग के लिए 17831 रुपये, ग्रामीण विकास विभाग के लिए 16043 रुपये और ऊर्जा विभाग के लिए 13484 रुपये आवंटित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: सभी जिलों में आधुनिक बस स्टैंड, महिलाओं के लिए भी बड़ा प्लान, बजट में नीतीश सरकार ने बिहार को किया बमबम

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget