एक्सप्लोरर

Bihar News Today Highlights: तेजस्‍वी ने अग्‍न‍िपथ को लेकर उठाए सवाल, नालंदा में महिला की मौत, जमुई से तीन गिरफ्तार, जानिए आज कहां क्‍या हुआ?

Bihar Breaking News Update Today 19 June 2022: अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन के दौरान आगजनी और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है. कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Key Events
Bihar Breaking News Live Update 19 June 2022: Agnipath Scheme Protests, Y category security for BJP leaders ann Bihar News Today Highlights: तेजस्‍वी ने अग्‍न‍िपथ को लेकर उठाए सवाल, नालंदा में महिला की मौत, जमुई से तीन गिरफ्तार, जानिए आज कहां क्‍या हुआ?
समस्‍ति‍पुर रेलवे स्‍टेशन पहुंचे डीएम, एसपी व अन्‍य अधिकारी

Background

Bihar Breaking News Update Today 19 June 2022: सेना भर्ती की नई स्‍कीम अग्‍न‍िपथ (Agnipath Scheme) को लेकर बिहार समेत देशभर में प्रदर्शन जारी है. कल 18 जून को छात्र संगठनों ने बिहार बंद का ऐलान किया था. आरजेडी, हम, वीआईपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने बिहार बंद का नैतिक समर्थन किया था. बिहार बंद के दौरान जहानाबाद, बक्‍सर, पटना समेत कई जिलों में आगजनी और पथराव की घटनाएंं भी हुईं. आज रविवार को भी कुछ जगहों पर प्रदर्शन हो सकते हैं, हालांकि इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट है.   

वहीं, दूसरी ओर अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में जारी ह‍िंसक प्रदर्शन को लेकर बिहार एनडीए में आरोप-प्रत्‍यारोप शुरू हो गया है. बीजेपी (BJP) ने अपनी सहयोगी पार्टी जेडीयू (JDU) पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया है. शनिवार को बीजेपी दफ्तरर में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान जारी हिंसा को साजिश बताया था. बीजेपी कार्यालयों और पार्टी नेताओं के घरों पर हमले को लेकर उन्‍होंने कहा था कि विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ हमारी सहयोगी पार्टी भी बिहार को जलवा रही है.   

ललन सिंह बोले- प्रशासन आपको क्‍यों टारगेट करेगा? 

वहीं, बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोप पर जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा था कि डॉ. संजय जायसवाल ने अपना संतुलन खो दिया है. उन्‍होंने सवाल उठाते हुए कहा, पुलिस-प्रशासन आपको टारगेट क्‍यों करेगा? नीतीश कमार गुड गवर्नेंस के लिए जाने जाते हैं और उन्‍हें पता है कि सरकार कैसे चलाई जाती है. अग्‍न‍िपथ योजना लागू होने के बाद बिहार और देशभर के छात्रों में आक्रोश पनपा है, छात्रों के मन में अपने भविष्‍य को लेकर आशंका है.

उपमुख्‍यमंत्री समेत 12 नेताओं को मिली 'Y' कैटेगरी सुरक्षा 

बिहार बीजेपी के नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 12 नेताओं को 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में जारी प्रदर्शन के बीच कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने बीजेपी नेताओं के घर ओर पार्टी दफ्तरों को निशाना बनाया था. इसको गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया. उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Deputy CM Tarkishore Prasad), रेणु देवी (Deputy CM Renu Devi), बिहार बीजेपी अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल, संजय सरावगी, हरिभूषण भचौल, संजीव चौरसिया, अशोक अग्रवाल, सीएन गुप्‍ता, सांसद गोपालजी ठाकुर, विजय खेमका 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. 

14:07 PM (IST)  •  19 Jun 2022

Samastipur News: डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा-व्‍यवस्‍था का जायजा

समस्तीपुर में अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में छात्रों द्वारा ट्रेन की बोगी जलाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही रेलवे स्‍टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. रविवार को डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी ह्र्दय कांत, एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय, सीओ राजीव रंजन, बीडीओ प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश, ईओ राकेश कुमार रंजन, आरपीफ पोस्ट प्रभारी मन्नू तिवारी, थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने रेलवे स्‍टेशन की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया.

 

12:32 PM (IST)  •  19 Jun 2022

Jamui Crime: लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

जमुई पुलिस ने लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है. जमुई और लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है. तीनों युवकों के पास से 3 लाख 87 हजार रुपये नगद भी बराम हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग लॉटरी के नाम पर ठगी करते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget