एक्सप्लोरर

BPSC Prelims Exam 2022: आयोग ने बदली BPSC सिविल सेवा प्री-परीक्षा की तारीख, अब इस डेट पर होगा पेपर

BPSC Civil Services Prelims Exam 2022 Date Changed: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने बीपीएससी 67वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. जानें क्या है वजह.

BPSC 67th Civil Services Prelims Date Changed: बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने 67वें बीपीएससी कंबाइंड सिविल सर्विसेस प्री एग्जाम (67th Combined Civil Services Prelims 2022) की तारीखों में बदलाव कर दिया है. पहले बिहार सिविल सेवा प्री परीक्षा (BPSC Civil Services Prelims) का आयोजन 07 मई को होना था जिसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है. अब ये परीक्षा 08 मई 2022 को आयोजित होगी. इस संबंध में बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस प्रकाशित किया गया है. नोटिस देखने के लिए आपको बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – bpsc.bih.nic.in

इस वजह से आगे बढ़ी परीक्षा –

इस बारे में बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी नोटिस में बताया है कि 07 मई को सीबीएसई के इंटर्नल एग्जाम होने से उस दिन स्कूलों में सीटें खाली नहीं मिल रही हैं. इससे कैंडिडेट्स के बैठने का इंतजाम नहीं हो पा रहा है. इसे देखते हुए परीक्षा को एक दिन आगे बढ़ाया गया है.

डिटेल में जानकारी कुछ दिनों में प्रकाशित होगी –

नोटिस में ये भी कहा गया है कि बीपीएससी परीक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तार में कुछ दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

इतन छात्र बैठेंगे परीक्षा में –

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीपीएससी 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में इस बार करीब 6 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे. इनमें से महिला कैंडिडेट्स की संख्या 1.82 लाख बतायी जा रही है. कुछ ही दिनों में परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. कैंडिडेट्स बीपीएससी की वेबसाइट से रिलीज होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें:

Delhi University Recruitment 2022: डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन के बचे हैं इतने दिन, जल्द करें अप्लाई 

Bihar Government Job: बिहार में निकले हेड टीचर के 40 हजार पदों के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget