एक्सप्लोरर

Watch: बिहार में देखिए कैसे हो रही मैट्रिक परीक्षा, समस्तीपुर में मोबाइल लेकर चीटिंग कराने पहुंचे परिजन, वीडियो वायरल

Bihar News: वायरल वीडियो समस्तीपुर के संत कबीर कॉलेज का बताया गया है. केंद्र पर 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई गई है. इसके बावजूद ये हाल है.

समस्तीपुर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक की परीक्षा हो रही है. परीक्षा में नकल रोकने को लेकर तमाम केंद्रों पर सख्ती का दावा किया जा रहा है लेकिन पोल खोलने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. परिजन ही मोबाइल से चीटिंग कराने पहुंच रहे हैं. वायरल वीडियो समस्तीपुर के संत कबीर कॉलेज का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में कुछ परिजन परीक्षा केंद्र के बाहर ग्रिल पर मौजूद होकर मोबाइल के सहारे अपने परीक्षार्थी को नकल करा रहे हैं. कई अभिभावकों को भी देखा जा सकता है कि वह किस तरह से चिट-पुर्जा लेकर ही अपने बच्चों की मदद कर रहे हैं. कदाचार को रोकने के लिए परीक्षा समिति के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन की ओर से केंद्र पर 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई गई है. केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है. कदाचार को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं उसके बाद ये हाल है.

खेत के रास्ते पहुंचे चीटिंग कराने

जिस परीक्षा केंद्र का यह वीडियो बताया जा रहा है वहां के नीचे का फ्लोर खुला हुआ है. इसके चलते पीछे की ओर से परिजन खेत के रास्ते अंदर प्रवेश कर गए. खेत की ओर से बच्चों को पहुंचाए जा रहे चिट-पुर्जा का वीडियो गांव के ही कुछ लोगों ने बनाया और वायरल कर दिया है.

इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो के बारे में उन्हें भी जानकारी मिली है. यह वीडियो शहर के ही कोरबद्धा गांव के परीक्षा केंद्र का बताया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही. परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बलों की तैनाती और कड़ी की जा रही है. इसके अलावा पेट्रोलिंग टीम को भी कई तरह के सख्त निर्देश दिए गए हैं. केंद्र के अंदर पकड़े जाने वाले अभिभावकों पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में गुंडों अपराधियों को कौन दे रहा संरक्षण? नित्यानंद राय ने लिया नीतीश-तेजस्वी का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: झांसी में पकड़ी गई 524 गैस सिलेंडर्स की चोरी, बस्ती में सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोग दौड़े
Live: झांसी में पकड़ी गई 524 गैस सिलेंडर्स की चोरी, बस्ती में सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोग दौड़े
राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन को मिलेगा AIMIM का साथ? तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे अख्तरुल ईमान
महागठबंधन को मिलेगा AIMIM का साथ? तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे अख्तरुल ईमान
Saharsa News: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद फंदे से लटका, बिहार के सहरसा में हुआ बड़ा कांड
बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद फंदे से लटका, सहरसा में हुआ बड़ा कांड
निशांत कुमार का ऐक्शन मोड शुरू! JDU कार्यालय पहुंचे, कहा- 'कार्यकर्ता-सांसद सब…'
निशांत कुमार का ऐक्शन मोड शुरू! JDU कार्यालय पहुंचे, कहा- 'कार्यकर्ता-सांसद सब…'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
Parliament Session 2026 Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
Embed widget