एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में गुंडों अपराधियों को कौन दे रहा संरक्षण? नित्यानंद राय ने लिया नीतीश-तेजस्वी का नाम

Nityanand Rai Attack Nitish-Tejashwi: बुधवार को नित्यानंद राय मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां मीडियो के सवालों के जवाब में वे महागठबंधन सरकार पर खूब परसे.

मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) बुधवार को मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर बरसे. कहा कि बिहार में गुंडाराज स्थापित हो गया है. बिहार में गुंडों और अपराधियों को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का संरक्षण प्राप्त है. नीतीश की समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) पर कहा कि वो खुद समस्या हैं तो समाधान क्या करेंगे? नित्यानंद राय मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार को लोगों ने समझ लिया है कि यह बिहार को अंधकार में ले जा रहे हैं. कानून व्यवस्था चौपट हो गई है. लोगों में भय का माहौल है. बिहार का भविष्य अंधकार में जा रहा है और नौजवान पलायन को मजबूर हैं. कोई उद्योग धंधा नहीं लगा है. पिछले एक हफ्ते में बिहार में 1352 हत्याएं, 500 हत्या के प्रयास, 200 रेप, 100 अपहरण और 100 रंगदारी के मामले दर्ज हुए हैं. कई मामलों को दर्ज नहीं किया गया है नहीं तो ये आंकड़ा कहीं और ज्यादा होता.

'सरकार बहरी और गूंगी'

सरकार पर हमला करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि यहां गुंडाराज स्थापित हो गया है और अपराधियों का राज है. सरकार बहरी और गूंगी बनी हुई है, लेकिन जनता ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है. इस गूंगी और बहरी सरकार के कान को जनता खोल देगी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश अहंकार में चूर होकर समस्या का समाधान नहीं निकलता है. बिहार की जनता भय में जीने को मजबूर है. अपराधियों का समाज स्थापित हो जाए तो फिर जनता कैसे चैन से रहे? जनता त्राहिमाम कर रही है. इस देश की सेना में हिंदू, मुस्लिम, जैन, ईसाई सभी शामिल हैं. देश की अस्मिता और संप्रभुता पर आंच आने पर देश की सेना हर पल विजय पताका लहराएगी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: ...तो 2024 में फिर से मोदी? विवेक ठाकुर का बड़ा बयान, जानें कैसे विपक्ष से एक कदम आगे है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget