एक्सप्लोरर

Bihar Board Exam 2024: इंटर एग्जाम में देर से पहुंची छात्राओं ने जान जोखिम में डाला, दीवार कूदकर पहुंचीं परीक्षा हॉल!

Nalanda News: बीडीओ अंजन दत्ता ने बताया कि लेट पहुंचने के बाद कुछ परीक्षार्थी हंगामा कर रहे थे जिसकी सूचना मिली थी. बीडीओ ने साफ इनकार कर दिया कि दीवार फांदकर कोई परीक्षार्थी घुसा है.

नालंदा: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार (1 फरवरी) से शुरू हो गई है. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से पहले ही तैयारी कर ली गई थी. डीएम शशांक शुभंकर ने पहले ही निर्देश दिए थे कि समय से सेंटर पहुंचें नहीं तो एंट्री नहीं होगी. गुरुवार को कुछ छात्राएं परीक्षा केंद्र पर लेट से पहुंचीं तो वे दीवार फांदकर परीक्षा हॉल गईं. बिहारशरीफ के एसएस बालिका हाई स्कूल स्कूल से तस्वीरें सामने आईं हैं. जान जोखिम में डालकर छात्राएं जाती दिखीं.

बताया गया कि समय से सेंटर का गेट बंद कर दिया गया था लेकिन कई छात्राएं पांच से दस मिनट लेट से पहुंची थीं. सबसे बड़ी बात यह है कि जिस तरीके से छात्राएं दीवार फांदकर गई उसमें लोहे का ग्रिल था, थोड़ी सी चूक होने पर दुर्घटना हो सकती थी. परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े परिजन और पुलिसकर्मी यह सब देखते रहे लेकिन किसी रोका नहीं.

परीक्षार्थियों ने पहले गेट बंद करने का आरोप लगाया

सूचना मिलने के बाद अन्य पुलिसकर्मी और बिहारशरीफ प्रखंड के बीडीओ अंजन दत्ता सेंटर पहुंचे. परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े परिजन और परीक्षार्थियों को वहां से हटा दिया. हालांकि परीक्षार्थियों का कहना था कि 9:30 तक एंट्री की उन्हें जानकारी थी. वो नौ बजकर दस मिनट पर सेंटर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही गेट को बंद कर दिया गया था.

बीडीओ अंजन दत्ता ने बताया कि लेट पहुंचने के बाद कुछ परीक्षार्थी हंगामा कर रहे थे जिसकी सूचना मिली थी. फिलहाल केंद्र के बाहर से परिजन और परीक्षार्थियों को हटा दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि परीक्षार्थी जान बूझकर लेट से सेंटर पहुंचते हैं. बीडीओ ने साफ इनकार कर दिया कि दीवार फांदकर कोई परीक्षार्थी घुसा है. उधर सोहसराय थाना क्षेत्र में दीवार फांदकर परीक्षा भवन के अंदर कुछ परीक्षार्थियों ने प्रवेश किया. इस दौरान सेंटर के बाहर खड़े लोगों पर पुलिस ने लाठी चटकाई. 

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Sakshamta Pariksha: सक्षमता परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन करें, जान लें जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget