एक्सप्लोरर

D.El.Ed नामांकन में सरकारी और निजी संस्थानों में भेदभाव? मुकेश सहनी की पार्टी ने BSEB पर लगाया आरोप

Bihar D.El.Ed Admission: वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि जब दोनों संस्थाओं के लिए एक कंबाइंड टेस्ट कराया, एक साथ रिजल्ट घोषित किया गया तो एक साथ काउंसलिंग क्यों नहीं कराई जा रही?

D.El.Ed Admission: बिहार सरकार (Bihar Government) के पूर्व मंत्री और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की पार्टी ने डीएलएड में नामांकन को लेकर गंभीर आरोप लगाया है. पार्टी के प्रवक्ता ने इसको लेकर बीएसईबी (BSEB) को घेरा है. विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने डीएलएड नामांकन में सरकारी और निजी संस्थानों में भेदभाव का आरोप लगाया है. कहा कि सरकारी संस्थानों में जहां नामांकन जारी है वहीं निजी कॉलेजों में प्रशिक्षुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

'एक साथ रिजल्ट तो फिर काउंसलिंग क्यों नहीं?'

वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने साफ तौर पर कहा कि बीएसईबी (पटना) डीएलएड के नामांकन को लेकर सरकारी और निजी महाविद्यालयों के साथ भेदभाव कर रहा है. जब दोनों संस्थाओं के लिए एक कंबाइंड टेस्ट कराया, एक साथ रिजल्ट घोषित किया गया तो फिर एक साथ काउंसलिंग क्यों नहीं कराई जा रही है?

देव ज्योति ने कहा- परेशानी का सामना कर रहे विद्यार्थी

देव ज्योति इतने पर ही नहीं रुके. पार्टी के नेता ने आगे कहा कि बीएसईबी भेदभाव करते हुए सरकारी डीएलएड संस्थानों में फर्स्ट, सेकंड, थर्ड और स्पॉट नामांकन कर रहा है जबकि निजी महाविद्यालयों को अभी तक काउंसलिंग का मौका भी नहीं दिया गया है. ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर कई विद्यार्थी इसको लेकर शिकायत भी कर रहे हैं. 

विभाग से स्थिति साफ करने की पार्टी ने की अपील

देव ज्योति ने यह भी बताया कि विद्यार्थियों का कहना है कि इससे डीएलएड सत्र 2024-26 लेट तो हो ही रहा है और निजी डीएलएड महाविद्यालयों और प्रशिक्षुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने सरकार से खासकर विभाग से स्थिति को साफ करने की अपील की.

यह भी पढ़ें- Bihar Education: बिहार के सरकारी स्कूलों में किसे बनाया जाएगा प्रभारी प्रधानाध्यापक? शिक्षा विभाग का आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget