एक्सप्लोरर

Gaya News: केके पाठक सर देख लीजिए...! यहां 500 रुपये में दिए जा रहे 40 नंबर, गया का वीडियो वायरल

Gaya Viral Video: वायरल वीडियो गया के भंगिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय का है. छात्रों से पैसा लेने का वीडियो विद्यालय के ही किसी छात्र ने बना लिया जो अब वायरल हो गया है.

गया: बिहार में एक तरफ केके पाठक (KK Pathak) जैसे सख्त अधिकारी शिक्षा विभाग को दुरुस्त करने में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर स्कूलों में उगाही जैसा खेल भी जारी है. मामला बिहार के गया जिले से सामने आया है. गया जिले के डुमरिया प्रखंड के भंगिया बाजार स्थित भंगिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य का छात्रों से पैसा वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो बीते गुरुवार (18 जनवरी) का बताया जा रहा है.

प्रैक्टिकल में 40 नंबर के लिए वसूले गए 500 रुपये

वायरल में वीडियो में दिख रहा है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार छात्र-छात्राओं से 500 रुपये ले रहे हैं. बताया जा रहा कि प्रैक्टिकल (मैट्रिक की परीक्षा के लिए) में 40 नंबर देने के लिए के लिए छात्रों से ये पैसे लिए गए हैं. छात्रों से पैसा लेने का वीडियो विद्यालय के ही किसी छात्र ने बना लिया जो अब वायरल हो गया है. केके पाठक के पास वीडियो पहुंचते ही जांच के बाद कार्रवाई तय है.

विद्यालय के शिक्षक धर्मवीर कुमार ने बताया कि मैट्रिक प्रैक्टिकल के कार्य से सभी शिक्षकों को अलग रखा गया है. खुद प्रधानाचार्य मनीष कुमार 40 नंबर के लिए 500 रुपये छात्रों से उगाही कर रहे हैं. बताया कि प्रधानाचार्य के हाथों में 40 नंबर देना उनके कार्य क्षेत्र से बाहर है. इसके बाबजूद छात्रों को दिग्भ्रमित कर पैसे वसूले जा रहे हैं. विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने जब इसका विरोध किया तो प्रधानाचार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. इसके बाद छात्रों ने विद्यालय परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया.

इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार का पक्ष लेने का एबीपी न्यूज़ ने प्रयास किया. मनीष कुमार ने फोन पर बताया कि उन्होंने विद्यालय में छात्रों से पैसे लिए हैं. उनसे गलती हुई है. इतना कहने के बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें- Aurangabad: 'अकलोल-बकलोल-ढकलोल संतान को राजनीति में थोपना वंशवाद', आनंद मोहन ने किस पर साधा निशाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget