एक्सप्लोरर

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता का किया समर्थन

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पिता केके सिंह की ओर एफआईआर दर्ज कर सीबीआई जांच की मांग का बिहार बीजेपी ने समर्थन किया है. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि मामले में सीबीआई जांच जरूर होनी चाहिए.

 

पटना: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले में उनके पिता कृष्ण किशोर सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीवनगर थाने में FIR दर्ज कराया है. सुशांत के पिता ने रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. अब उनके इस मांग का बिहार बीजेपी ने भी समर्थन किया है.

बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने बुधवार को एक्टर सुशांत के पिता का समर्थन करते हुए मौत मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की ताकि बॉलीवुड की सारी सच्चाई सामने आ सके. निखिल ने कहा कि " सुशांत सिंह राजपूत एक ब्रिलियंट, टैलेंटेड और इंटेलेक्चुअल ऐक्टर थे. उनकी संदेहास्पद मृत्यु ने दुनिया भर में उनके चाहने वाले लोगों को झकझोर कर रख दिया है. ऐसे में सुशांत के परिवार की ओर से दर्ज FIR का हम करते समर्थन हैं और हमसब परिवार के साथ है.

निखिल ने कहा कि सुशांत के जीवन से जुड़े सभी क्षेत्रों के महत्वपूर्ण लोग मामले में CBI जांच की मांग कर रहे हैं. इसलिए हम भी चाहते हैं कि सुशांत आत्महत्या मामले की उच्चस्तरीय CBI जांच हो ताकि बिहार के बेटे को न्याय मिले. जांच इसलिए भी होनी चहिए ताकि बॉलीवुड का माफिया हवाला, नेक्सएस, एंटी नेशनल क्रिमिनल गठजोड़ एक्सपोज्ड हो सके.

मालूम हो कि रविवार को पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने पांच पन्नों का एफआईआर दर्ज कराया है. दर्ज एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को प्यार के जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाया गया है. साथ ही मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है.

रिया, उनके परिजन और कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में इस बिंदुओं पर जांच की मांग की गई है-

1. 2019 से पहले तक सुशांत बिल्कुल ठीक था तो उसे अचानक दिमागी रूप से परेशानी कैसे हो गयी?

2. अगर ऐसा था और उसका इलाज चल रहा था तो हमसे किसी भी तरह की अनुमति क्यूं नहीं ली गई?

3. जिन-जिन डॉक्टरों ने मेरे बेटे का इलाज किया और उसको कौन सी दवाई दी इसकी जांच होनी चाहिए.

4. जब रिया की पता था कि सुशांत बीमार है तो उसे अकेले छोड़ना, इलाज के सारे कागजात अपने साथ ले जाना, उससे हर तरह के संपर्क तोड़ लेना उसने ऐसा क्यों किया? इसकी जांच होनी चाहिए.

5. रिया के आने के बाद सुशांत की फिल्में आनी कम क्यूं हो गई इसकी जांच होनी चाहिए.

6. मेरे बेटे एक बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये का ट्रांसफर ऐसे एकाउंट पर हुआ है जिससे उसका कोई लेना देना नहीं था. ऐसे में उसके सभी बैंक खातों की जांच की जाए.

7. रिया क्यूं सुशांत की जरूरी कागजात, क्रेडिट कार्ड, जेवर, कैश लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर गई इसका जांच होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget