एक्सप्लोरर

‘लालू तांत्रिक हैं, जो तंत्र-मंत्र…’, बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने RJD सुप्रीमो पर बोला हमला

Bihar Politics: बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि अब अंग्रेजीयत और मुगलियत इस देश में नहीं चलेगी. देश की संस्कृति, विरासत और विचारधारा को अगर कोई जीवित रख सकता है तो वो बीजेपी है.

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. एनडीए नेता लगातार लालू यादव को घेर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि क्या लालू तांत्रिक हैं, जो तंत्र-मंत्र की बात कर रहे हैं. कहां बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और क्षेत्रीय दल इस तरह की बात करें तो हम लोग उसका जवाब बहुत ज्यादा नहीं देंगे.

‘अब अंग्रेजीयत और मुगलियत देश में नहीं चलेगी’ 
दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में बहुत आगे निकल गई है हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली एक नया माहौल पूरे देश में बनता जा रहा है. देश की जनता के मन में ये विचार आ गया है कि अगर देश की संस्कृति, विरासत और विचारधारा को अगर कोई जीवित रख सकता है तो वो बीजेपी और एनडीए है. अब मुगलसराय स्टेशन नाम नहीं चलेगा, अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन का नाम होगा.

उन्होंने कहा कि जिस मुगल ने हमारी बहु-बेटियों की इज्जत लूटी 75 साल तक हम उसी के नाम पर स्टेशन चला रहे थे. अंग्रेजों के नाम पर हम अपना रोड चलाते हैं अब अंग्रेजीयत और मुगलियत इस देश में नहीं चलेगी. 

‘लोग मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हैं’
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि संस्कृति, विरासत और विचारधारा को बचाने वाले नरेंद्र मोदी की सरकार अब देश की पहली चाहत है. इस देश के मतदाता ने अब सोच लिया है कि अब देश के अंदर एक ही गारंटी है वो है मोदी की गारंटी. मोदी की गारंटी पर लोग विश्वास करते हैं. आपने देखा कि भूपेश बघेल ने झूठे वादे करके छतीसगढ़ में सरकार बना ली थी. जब इलेक्शन आया तो फिर उन्होंने कई बड़े वादे किए लेकिन छतीसगढ़ के लोगों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया.

मुफ्त बांटने वाले केजरीवाल भी साफ हो गए बिहार में उनका चेला (तेजस्वी यादव) नए-नए शगूफा दे रहे हैं कि हम माई-बहिन के लिए योजना लाएंगे, बिजली मुफ्त देंगे, लेकिन जनता सिर्फ मोदी की गांरटी पर वोट करेगी.

यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार के मंत्री को लंदन में मिला अवॉर्ड, ‘इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स-2025’ से हुए सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget