एक्सप्लोरर

बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का लालू परिवार पर हमला, कहा- ‘जो लार टपका रहे हैं…’

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए लगातार चुनावी रणनीति बनाने में जुटी है. शनिवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित एनडीए की बैठक में एनडीए नेताओं ने एक बार फिर एकता का संदेश दिया.

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार को मुजफ्फरपुर में कई जिलों के एनडीए नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की बैठक बुलाई गई. बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता भी शामिल हुए. बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में अपने संबोधन के दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लालू परिवार पर निशाना साधा.  

उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह एक है. लालू यादव और उनके बेटा-बेटी जो लार टपका रहे हैं और पत्तल चाटने के इरादे में हैं वे इस मंशा को भूल जाएं. एनडीए के पांचों दल पांडवों की तरह चुनाव लड़ेंगे और कौरवों को हराएंगे. दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के साथ बिहार में कानून का राज है नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के डबल इंजन की सरकार में बिहार विकसित राज्य बनेगा.

एनडीए नेताओं ने चुनावी रणनीति पर भी की चर्चा
मुजफ्फरपुर के क्लब मैदान में आयोजित बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं ने चर्चा की कि किस तरह एक साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतीं जाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए में किसी टूट और विघटन की संभावना नहीं है. बैठक में विपक्ष की अफवाहों से बचकर एकुजट होकर एनडीए के उम्मीदवारों को समर्थन करने पर भी चर्चा की गई. 

वहीं शनिवार को ही मुजफ्फरपुर में बीजेपी के कार्यालय में जिला कोर कमेटी की बैठक का भी आयोजन किया गया. जिसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लिखा कि मुजफ्फरपुर जिला बीजेपी कार्यालय में जिला कोर कमिटी की बैठक में सम्मिलित हुआ और बीजेपी परिवार के सदस्यों को संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में मार्गदर्शन प्रदान किया. इस दौरान बीजेपी के जिला कोर कमिटी के सदस्य मौजूद रहे. बैठक में बीजेपी के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए.

यह भी पढ़ेंं:नालंदा: गुटखा देने में देरी करने पर बदमाशों को आया गुस्सा, चाय दुकानदार को गोली मारकर हो गए फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget