एक्सप्लोरर

बिहार: BJP विधायक ने सुरक्षा को लेकर IG को लिखा पत्र, JDU MLA से जान का बताया खतरा

आईजी (सुरक्षा) को लिखे पत्र में बीजेपी विधायक ने जेडीयू विधायक गोपाल मंडल से जान माल का खतरा बताया है और सुरक्षा की मांग की है. बीजेपी विधायक की मानें तो गोपाल मंडल ने उन्हें अपने क्षेत्र तक सीमित रहने की चेतावनी दी है.

भागलपुर: अपनी हरकतों की वजह से अक्सर विवादों में रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनपर धमकी देने का आरोप लगा है. यह आरोप और किसी ने नहीं बल्कि भागलपुर के बिहपुर विधानसभा के बीजेपी विधायक ने लगाया है. बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गोपालपुर विधायक से जान-माल का खतरा बताए हुए आईजी (सुरक्षा) को पत्र लिखा है और पुलिस मुख्यालय से सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है.

डीआईजी (सुरक्षा) ने लिया संज्ञान

इधर, पुलिस मुख्यालय से डीआईजी (सुरक्षा) ने उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए भागलपुर डीआईजी से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है. आदेश मिलने के बाद भागलपुर डीआईजी ने नवगछिया एसपी से मामले की जांच कर बिहपुर विधायक की सुरक्षा को लेकर उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

पत्र में बीजेपी विधायक ने लिखी ये बात

पुलिस मुख्यालय को भेजे पत्र में बीजेपी विधायक ने लिखा है कि गोपालपुर विधायक का आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने का इतिहास रहा है. उनपर गोपालपुर और बरारी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर गाली-गलौज करने और सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न करने का केस दर्ज है. इसी क्रम में गोपालपुर विधायक ने कॉल कर उन्हें धमकी दी है कि वह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रहें और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जो बीजेपी का कार्यलय है, वहां प्रवेश नहीं करें.

पुलिस मुख्यालय भेजा वायरल ऑडियो क्लिप

हालांकि, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र का कहना है कि वह अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए कहीं भी जा सकते हैं. ऐसे में गोपालपुर विधायक का उन्हें इस तरह का धमकी देना उनको बढ़े हुए मनोबल को दर्शाता है. बता दें कि इस मामले में उन्होंने पुलिस मुख्यालय को लिखे पत्र के साथ उस ऑडियो क्लिप को भी पेन ड्राइव में डालकर भेजा है, जिसमें गोपालपुर विधायक उन्हें धमकी दे रहे हैं.

गोपाल मंडल ने दी सफाई

इधर, इस मामले में विधायक गोपाल मंडल का कहना है कि यह तो मजाक की बात थी. हम लोग आपस में बैठ कर बात कर लेते. उन्होंने ही ऑडियो को वायरल किया है और शिकायत भी वही कर रहे हैं. मैं तो उनसे माफी मांगने के लिए भी तैयार था. अगर कोई बात थी तो मुझसे बात करनी चाहिए थी. मैं सच्चा हूं, सच्चा रहूंगा और जनता के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं.

वहीं, डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि इंजीनियर शैलेंद्र ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. इस बाबत हम लोग जांच कर रहे हैं. उचित कार्रवाई किया जाएगी.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: BJP विधायक ने सुरक्षा को लेकर IG को लिखा पत्र, JDU MLA से जान का बताया खतरा Lalu Yadav Health Update: डॉक्टरों की टीम के साथ लालू यादव दिल्ली AIIMS के लिए रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget