एक्सप्लोरर

BJP MLA Hostage: मोतिहारी में अग्निपीड़ितों से मिलने पहुंचे विधायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने मशक्कत से छुड़ाया

MLA Pramod Kumar: मोतिहारी में अपने विधायक से नाराज गांव वालों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई. दरअसल अग्निपीड़ित से हाल चाल पूछने गए बीजेपी एमएलए प्रमोद कुमार को ग्रामिणों ने बंधक बना लिया था.

BJP MLA Hostage In Motihari: मोतिहारी के सुरहा गांव में अगलगी की घटना के बाद पीड़ितों से बुधवार (1 मई) को मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. हालांकि बाद में पुलिस के सहयोग से उनको बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस में काफी धक्का मुक्की भी हुई.

अग्निपीड़ित लोगों से मिलने पहुंचे थे विधायक

बताया जाता है कि बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार अग्निपीड़ित लोगों से जैसे ही मिलने पहुंचे गांव वाले भड़क गए और उन्हें कुर्सी पर बैठाकर खूब खरी खोटी सुनाई. विधायक प्रमोद कुमार पर इलाके में नहीं आने और लोगों की समस्या का निदान नहीं करने का आरोप है. जिसे लेकर लोगों ने उन्हें बंधक बनाए रखा. इस घटना का वीडियो भी इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है. 

वहीं, मामला बढ़ता देख स्थनीय थाने को सूचना दी गई. फिर मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. कड़ी मशक्कत के बाद विधायक को पुलिस वालों ने भीड़ से बाहर निकाला. वहीं विधायक प्रमोद कुमार ने युवकों की नाराजगी को देखते हुए कुछ भी बोलने के बजाए चुप रहना ही मुनासिब समझा और पुलिस के सहयोग से बंधक मुक्त होकर चलते बने.

गोरगवा गांव में लगी थी भीषण आग

बता दें कि बीते 24 अप्रैल को मोतिहारी प्रखंड के सुरहा गांव में विकराल अगलगी की घटना में करीब 5 दर्जन घर जल गए थे. इस हादसे में एक ही घर के तीन मासूमों की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया और परिवार में मातम बरपा हो गया. वहीं लोकसभा चुनाव देखते हुए मोतिहारी बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार अग्निपीड़ितों से मिलने गए थे, लेकिन नाराज लोगों ने उन्हें घेर लिया और नहीं किए गए कामों का हिसाब मांगने लगे. 

ये भी पढ़ेंः Rama Singh Joined LJPR: हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एलजेपीआर में शामिल हुए रामा सिंह, चिराग पासवान ने किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget