एक्सप्लोरर

बिहार: BJP नेता संजय जायसवाल ने की अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, जानें- क्या है पूरा मामला?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिनकी भी घटना में संलिप्तता है, उसपर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए. साथ ही वहां के जो पुलिस अफसर हैं उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, सीनियर अफसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.

पटना: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. लेकिन, नशे के आदी कुछ लोग शराबबंदी होने के बावजूद देसी शराब का सेवन करते हैं, जो कई बार जानलेवा साबित होती है. होली के अवसर पर इसी शराब के सेवन वजह से अलग-अलग जिले से लोगों की मौत का मामला सामने आया है. ऐसे में शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब पीने की वजह से लोगों की मौत से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल खासा नाराज हैैं और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा कि जिनकी भी घटना में संलिप्तता है, उसपर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए. साथ ही वहां के जो पुलिस अफसर हैं उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, सीनियर अफसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. जब तक सीनियर अफसरों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह की घटनाएं नहीं रुकेंगी.

संजय जायसवाल ने कहा कि कोई भी कानून आता है, उसका उल्लंघन होता ही है, इसमें कोई शक नहीं है. केवल इस वजह से किसी कानून को तो समाप्त नहीं किया जा सकता. कानून बना ही है, कार्रवाई करने के लिए. ऐसे में कहीं ना कहीं घटनाओं में रिसपॉन्सबिलिटी फिक्स की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जब तक वरीय पुलिस अधिकारियों पर रिस्पॉसबिलिटी फिक्स नहीं की जाएग, तब तक कानून का इम्पलीमेंटेशन होना मुश्किल है. ऐसे में कार्रवाई की जानी चाहिए. इस बारे में हमेशा मुख्यमंत्री कहते भी हैं. ऐसे दो-तीन की बर्खास्तगी भी होनी चाहिए.

बता दें कि होली के अवसर ज़हरीली शराब पीने की वजह से रोहतास में पांच, नवादा में छह और बेगुसराय में दो लोगों की जहरीली शराब पीने की वजह से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में तेजस्वी यादव और आरजेडी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget