एक्सप्लोरर

Bihar BJP Leader Death: 'CM नीतीश और तेजस्वी यादव पर चले 302 का मुकदमा', कार्यकर्ता की मौत पर भड़के सम्राट चौधरी

Bihar Vidhan Sabha March: सम्राट चौधरी ने कहा कि आजकल नीतीश कुमार का ममता दीदी से समझौता हुआ है तो ये उनसे प्रेरित हो गए हैं. यहां बंगाल की सरकार बन गई है. बिहार में लोकतंत्र खतरे में है.

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. गुरुवार (13 जुलाई) को बीजेपी ने विधानसभा मार्च निकाला था. इस दौरान एक कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गई.

सम्राट चौधरी ने गुरुवार की शाम एक चैनल से बातचीत में कहा कि मार्च एकदम शांतिपूर्ण चल रहा था. कहीं कोई दिक्कत नहीं थी. हम जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंचे तो अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. आंसू गैस से हमला किया गया. मैं बीच में ही खड़ा था. डाकबंगला चौराहे पर मैं बैठ गया था. मैंने कह दिया कि गोली मारना है तो मार दो, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे. गिरफ्तार करना है तो गिरफ्तार कर लो. हमारे सामने लाठीचार्ज किया गया है. क्या लोगों को इस तरह से मारा जाता है?

जवाब नहीं दे रहे नीतीश कुमार: सम्राट चौधरी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि आजकल नीतीश कुमार का ममता दीदी से समझौता हुआ है तो ये उनसे प्रेरित हो गए हैं. यहां बंगाल की सरकार बन गई है. बिहार में लोकतंत्र खतरे में है. हम 10 लाख सरकारी नौकरी की बात कर रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार जवाब नहीं दे रहे हैं. तेजस्वी यादव चार्जशीटेड हो गए लेकिन नीतीश कुमार जवाब देने के लिए तैयार नहीं हैं.

आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारे किसी कार्यकर्ता को सिर में चोट लगी है तो किसी को कई टांके लगे हैं. एक कार्यकर्ता के सिर में 14 टांके लगे हैं. ये हत्यारी सरकार है. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ 302 का मुकदमा चलना चाहिए. एक सवाल पर कि तेजस्वी यादव ने कहा कि ये हुड़दंग है. क्या बीजेपी ने कुछ ऐसा किया था? इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तो कितने सालों के बाद पहली बार प्रदर्शन किया है. ये पार्टी तो प्रदर्शन करती ही नहीं है. बीजेपी गुंडों की पार्टी नहीं है. यहां के एक-एक लोग जमीन से जुड़े हुए हैं. वो तो आरजेडी है जहां मंत्री और विधायक भ्रष्टाचारी होते हैं. इसकी तुलना बीजेपी से नहीं हो सकती है.

बीजेपी के जिस नेता की मौत हुई उस पर पटना प्रशासन कह रहा है कि पुलिस की कार्रवाई या चोट लगने से मौत नहीं हुई है. बाहर से कोई जख्म के निशान नहीं हैं. इस पर सम्राट ने कहा कि विजय सिंह विधानसभा मार्च में आए थे. कोई भजन-कीर्तन करने पटना नहीं आए थे. इसलिए हमने कहा कि ये सरकार हत्यारी है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान 'माननीयों' पर चलीं लाठियां! BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की हुई पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget