एक्सप्लोरर

केजरीवाल के साथ जो दिल्ली में हुआ वही बिहार में तेजस्वी संग होगा? दिलीप जायसवाल ने बताई वजह

Bihar Assembly Election 2025: दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में भी कुछ लोग अरविंद केजरीवाल के चेले बन गए हैं. दिल्ली तो एक झांकी थी, बिहार में अब कुछ नहीं बाकी है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद बिहार में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत का सोमवार (10 फरवरी) को भरोसा जताया. बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है. दिलीप जायसवाल ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष करते किया और उन्हें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शिष्य बताया. उन्होंने वजह बताई कि कैसे तेजस्वी का भी वही हाल होगा जो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी का हुआ है.

प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं को मुफ्त चीजें देने का वादा करके सारी हदें पार कर दी थीं. वह पहले छत्तीसगढ़ में देखे गए रुझानों पर गौर करने में विफल रहे जहां लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा किया और कांग्रेस की भूपेश सिंह बघेल सरकार के खिलाफ वोट दिया."

बिहार के मंत्री ने कहा, "बिहार में भी कुछ लोग अरविंद केजरीवाल के चेले बन गए हैं. वे महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक सहायता और मुफ्त बिजली देने के वादे के सहारे मतदाताओं को अपनी ओर लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली के फैसले ने उन्हें चौंका दिया है."

तेजस्वी संग लालू पर भी साधा निशाना

दिलीप जायसवाल का यह इशारा तेजस्वी यादव की प्रस्तावित 'माई बहिन मान योजना' की ओर था. आरजेडी ने सत्ता में आने पर इस योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता के अलावा 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है. उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर भी निशाना साधा. लालू यादव ने हाल ही में लोगों से उनके बेटे को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया था. इस पर कटाक्ष करते हुए पूछा, "क्या मुख्यमंत्री का पद कोई रेवड़ी है जिसे मुफ्त में बांटा जाए? लालू जी एक साधारण पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को अपनी पार्टी के नेता के रूप में क्यों नहीं पेश कर सकते?"

आगे उन्होंने कहा, "दिल्ली तो एक झांकी थी, बिहार में अब कुछ नहीं बाकी है. राजग बड़ी जीत की ओर अग्रसर है. बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट होकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी." उन्होंने यह भी कहा, "हमने राज्य भाजपा मुख्यालय में एक बैठक की है जिसमें राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. हमने 24 फरवरी को प्रधानमंत्री के भागलपुर दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा की."

यह भी पढ़ें- आज औरंगाबाद में CM नीतीश कुमार, मातृ शिशु वार्ड का उद्घाटन करेंगे, और भी बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
दिवाली पर पटाखों से आग का खतरा, बिहार में 4000 नोटिस जारी, छापेमारी तेज
दिवाली पर पटाखों से आग का खतरा, बिहार में 4000 नोटिस जारी, छापेमारी तेज
रोहतास में कार से मिले 66.50 लाख रुपये, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
रोहतास में कार से मिले 66.50 लाख रुपये, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
बिहार के दोनों निर्दलीय MLC की जाएगी सदस्यता? जन सुराज का बड़ा दावा
बिहार के दोनों निर्दलीय MLC की जाएगी सदस्यता? जन सुराज का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget