एक्सप्लोरर

बिहार में कोहरे का कहर जारी, 17 दिसंबर से कड़ाके की ठंड के आसार, अगले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 व 16 दिसंबर को बिहार के मौसम पर पड़ सकता है. इन विक्षोभों के बिहार में प्रवेश करने पर कुछ जगहों पर आंशिक बारिश की भी संभावना है.

पटना: बिहार में कोहरे का कहर जारी है. पूरा बिहार घने कोहरे की चपेट में है. ठंड के साथ कोहरे की दोहरी मार ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बढ़ते ठंड और घने कोहरे ने सबसे ज्यादा यातायात को प्रभावित किया है. राजधानी पटना में कोहरे का कहर कुछ ऐसा है कि विजिबिलिटी दिन में भी 150 मीटर तक रहने के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं.

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में अभी काहरे का कहर जारी रहेगा. विशेष तौर पर दिन के 10 बजे तक कोहरा ज्यादा घना होगा. जिससे बिजिबिलिटी भी प्रभावित होगी. कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का परिचालन पर भी असर पड़ रहा है मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने कोहरे से संबंधित अलर्ट भी जारी किया है.मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे से निजात मिलने वाली नहीं है. वहीं, 17 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 व 16 दिसंबर को बिहार के मौसम पर पड़ सकता है. इन विक्षोभों के बिहार में प्रवेश करने पर कुछ जगहों पर आंशिक बारिश की भी संभावना है. इसके चलते 24 घंटे बाद ठंड बढ़ने का अनुमान किया जा रहा है. अगर इन विक्षोभों का व्यापक असर दिखा तो 17 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है.

हांलाकि पिछले 24 घंटे में पटना के मौसम में आंशिक सुधार हुआ है. सुबह में उत्तर पश्चिमी दिशा से चली ठंडी हवा की वजह से कोहरा काफी हद तक कम हुआ है. दिन के दस बजे विजिबिलिटी 1200 मीटर से ऊपर थी, जिससे विमानों की आवाजाही काफी हद तक सुधरी रही है कल (गुरुवार) भी पटना में दिन में दस बजे के बाद ही विमान उतर सके थे.इन दिनों कई शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं पूर्णिया और भागलपुर में तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.वहीं भागलपुर में लगातार पारा गिरने से ठंड बढ़ रही है

हांलाकि कल पटना के अधिकतम तापमान में सुधार हुआ है अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से चार डिग्री ऊपर यानि 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. वहीं गया में 13.6 सेल्सियस रही. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 व 16 दिसंबर को बिहार के मौसम पर पड़ सकता है. इन विक्षोभों के बिहार में प्रवेश करने पर कुछ जगहों पर आंशिक बारिश हो सकती है. इसके 24 घंटे बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है ,अगर इन विक्षोभों का व्यापक असर दिखा तो 17 दिसंबर से बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget