एक्सप्लोरर

पटना में बड़े गेसिंग रैकेट का खुलासा, वॉकी-टॉकी से करते थे पुलिस की निगरानी, मास्टरमाइंड सहित 17 आरोपी गिरफ्तार

Guessing Racket Exposed: पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर गेसिंग संचालक सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. अवैध रैकेट का एक और मास्टरमाइंड मोहम्मद राशिद भी फरार है.

बिहार की राजधानी पटना में अवैध गेसिंग के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जीबाग चंबलघाटी इलाके में संचालित हो रहे इस रैकेट पर पुलिस ने छापेमारी कर गेसिंग संचालक सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया. मामले की पुष्टि करते हुए पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि गेसिंग गिरोह के सदस्य पुलिस पर नजर रखने के लिए वॉकी-टॉकी जैसे वायरलेस उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि समय रहते अलर्ट हो सकें.

सब्जीबाग इलाके में गेसिंग का चल रहा था खेल 

एसपी दीक्षा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सब्जीबाग के चंबलघाटी इलाके में गेसिंग का खेल चल रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए एसडीपीओ टाउन के निर्देश पर पीरबहोर थाने की एक विशेष टीम गठित की गई. छापेमारी के दौरान गेसिंग खेल रहे और खिलवा रहे कुल 16 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. मौके से दो गेसिंग चार्ट, बड़ी संख्या में कटे हुए गेसिंग कूपन, कैलकुलेटर और करीब 20 हजार नकद रुपए भी बरामद हुए.

मुख्य संचालक मोहम्मद सैफुल्लाह को भी मौके से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से नकदी और कूपन बरामद हुए हैं. ऐसे में अब तक कुल 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस जांच में सामने आया कि इस अवैध रैकेट का एक और मास्टरमाइंड मोहम्मद राशिद भी है, जो सब्जीबाग का ही निवासी है. जब पुलिस टीम उसके घर पहुंची, तो वह पहले ही फरार हो चुका था.

हालांकि, उसके घर की तलाशी में पुलिस को गेसिंग चार्ट, पर्चियां, डेली हिसाब की पंजी, तीन वॉकी-टॉकी सेट, चार्जर और करीब 90 हजार रुपए नकद बरामद हुए. इसके साथ ही चार जिंदा कारतूस भी पुलिस ने जब्त किए, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है.

फरार आरोपी की तलाश, कुल 17 लोग गिरफ्तार

एसपी दीक्षा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर रहे थे। साथ ही, गेसिंग से जुड़े कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए भी यह उपकरण प्रयोग में लाए जा रहे थे. फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपी मोहम्मद राशिद की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: जहानाबाद में RJD को झटका! विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं का विद्रोह, टिकट काटने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget