एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा में बड़ा हादसा, गंगा में डूबे नहाने गए तीन युवक, एक की मौत, दो सुरक्षित 

परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह वो अपने दो अन्य साथियों के साथ बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव स्थित गंगा नदी घाट पर नहाने गया था. नहाने के दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण तीनों डूबने लगे.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ. घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव की है, जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो की जान स्थानीय लोगों द्वारा बचा ली गई. दरअसल, हादसे के बाद स्थानीय लोग गंभीर अवस्था में युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे. इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.

किराए के मकान में रहता था युवक

घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. जानकारी अनुसार मृतक मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना क्षेत्र के भइलवाड़ा भुआल उतरी गांव निवासी सी.पी.सिंह उर्फ चंद्र प्रकाश कुमार का 18 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार है. वो वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज पूर्वी गेट के पास करीब कई वर्षों से किराए के मकान में रहता था.

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, हमले के बाद अपराधी को पुलिस ने मारी गोली, हत्या मामले में होनी थी गिरफ्तारी

दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक

मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह वो अपने दो अन्य साथियों के साथ बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव स्थित गंगा नदी घाट पर नहाने गया था. नहाने के दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण तीनों अचानक डूबने लगे. उन्हें डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने गंगा नदी में छलांग लगाकर तीन को नदी से बाहर निकाला, जिसके बाद गंभीर हालत में निखिल कुमार को परिजन और स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

हालांकि, मृतक के परिजन उसे लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक निखिल कुमार के पिता सी.पी. सिंह उर्फ चंद्र प्रकाश कुमार आरा शहर के धनुपरा स्थित डी.ए.वी हाई स्कूल में मैथमेटिक्स के टीचर हैं. बताया जाता है कि मृतक अपने मां-बाप की इकलौती औलाद था. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां मीनू सिंह एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यंह भी पढ़ें -

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से बिहार के बच्चों के लौटना का सिलसिला शुरू, सभी को अपने खर्च से घर पहुंचाएगी सरकार

Bihar Corona Update: बिहार के 21 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं, कई जगह इक्का-दुक्का मामले, पढ़ें- अपने जिले का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget