एक्सप्लोरर

Bhagalpur Crime: भागलपुर में कुल्हाड़ी से मारकर शख्स की हत्या, गुस्साए परिजनों ने कई घरों में लगाई आग

Bhagalpur Crime: नवगछिया में एक अधेड़ की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में बवाल मच गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Man Murder In Bhagalpur: भागलपुर के नवगछिया में भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव में पैसों के लेनदेन में एक अधेड़ की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई. इसके विरोध में परिजन उग्र हो गए और उन्होंने कुछ घरों में आग लगा दी. तोड़फोड़ भी की. घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. घटना शनिवार (13 अप्रैल) की रात करीब 10 बजे की है. मरने वाले की पहचान किशोर कुमार उर्फ बिक्कल सिंह उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है. 

बताया जाता है कि किशोर कुमार गांव में ही मुत्रा मंडल की दुकान की मचान पर बैठे थे. उसी समय एक व्यक्ति से पैसों को लेकर उनका विवाद हो गया. विवाद में पहले मारपीट हुई. इस दौरा सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई. किशोर कुमार सूद पर पैसा लगाते थे. 

मंडल टोला के सभी घरों से पुरुष फरार

उधर, परिजनों ने गांव के कैलाश मंडल के घर पर धावा बोल दिया. उन्हें शक है कि उसी ने वारदात को अंजाम दिया है. वारदात के बाद भवानीपुर, बिहपुर, झंडापुर, परबत्ता और खरीक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर और नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश भी पहुंचे. फिलहाल पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद मंडल टोला के सभी घरों से पुरुष फरार हो गए हैं.  

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में जो भी प्राथमिकी होगी उसमें दोषी पाए जाने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि भवानीपुर थाना अंतर्गत नगरपारा गांव के नवटोलिया में एक व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: 'MY समीकरण वाली आरजेडी पार्टी में सिर्फ Y को स्थान मिलता है, M गायब'- अशोक चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget