एक्सप्लोरर

LIVE VIDEO: बिहार के भागलपुर में एक-एक कर फटे कई सिलेंडर, ट्रक चालक के उड़े चिथड़े, धमाकों से दहल उठा इलाका

Bhagalpur Cylinder Blast: घटना रात के करीब 2.30 से तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है. एनएच-31 पर हुए हादसे के बाद दोनों ओर गाड़ियों को रोक दिया गया. अब तक एक की मौत की खबर है.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में मंगलवार की देर रात एक ट्रक में रखे कई सिलेंडर एक एक कर फटने लगे. घटना नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के सतीश नगर की है. घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर पेट्रोल पंप भी है. गैस सिलेंडर में भीषण आग लगते ही धमाके से पूरा इलाका दहल उठा. लोग वीडियो बनाने लगे. इलाके में भगदड़ का माहौल हो गया. आग की तेज लपटें कुछ दूर से ही दिख रही थी. हादसे में ट्रक के चालक के चिथड़े उड़ गए. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना रात के करीब 2.30 से तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है.

एनएच-31 पर हुई इस घटना के बाद दोनों ओर गाड़ियों को रोक दिया गया. कहा जा रहा है कि 30-35 सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं. हालांकि जांच के बाद पता चलेगा कि ट्रक पर कितने सिलेंडर लोड थे. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि भागलपुर-खगड़िया सीमा पर एनएच-31 पर यह हादसा हुआ है. ट्रक में अचानक आग लग गई उसके बाद एक-एक कर सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे.

लोगों को लगा बम फट रहा

आसपास के रहने वाले किसान अपने मवेशियों को लेकर आनन-फानन में किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे. कहा कि पहले तो उन्हें लगा कि कहीं बम का धमाका हो रहा है. थोड़ी देर बाद पता चला कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट की घटना के बाद बुधवार की सुबह सड़क पर कई सिलेंडर पड़े हुए थे.

LIVE VIDEO: बिहार के भागलपुर में एक-एक कर फटे कई सिलेंडर, ट्रक चालक के उड़े चिथड़े, धमाकों से दहल उठा इलाका

मुंगेर का रहने वाला था ट्रक चालक

रसोई गैस से लदे ट्रक को चलाने वाला चालक मुंगेर के शंकरपुर गांव का रहने वाला मंटू यादव था. आग लगने के बाद जल गया. सूचना मिलने के बाद परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. आग बुझाने के लिए चार दमकल की गाड़ी पहुंची. काफी मशक्कत के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया. इसके बाद आवागमन बहाल हो सका.

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान, बीजेपी बोली- राजद्रोह का मामला दर्ज हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget