एक्सप्लोरर

Bihar News: कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, JDU के जिलाध्यक्ष का पैर टूटा

मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही गांव में महर्षि मेंही परमहंस जी की जयंती शताब्दी समारोह के उद्घाटन पर डिप्टी सीएम पहुंचे थे. इस दौरान मंच पर उनके साथ कई और नेता भी थे.

बेगूसरायः जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही गांव में गुरुवार की सुबह आयोजित कार्यक्रम में अचानक मंच टूट गया. इस हादसे में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) बाल-बाल बच गए. हालांकि घटना में जेडीयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय का पैर टूट गया. उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद महर्षि मेंही परमहंस जी की जयंती शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए बेगूसराय पहुंचे थे.

गुरुवार की सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर डिप्टी सीएम पहुंचे थे. उनके साथ जेडीयू और बीजेपी के कई विधायक और नेता साथ में मौजूद थे. कार्यक्रम स्थल पर पहले फीता काटकर उद्घाटन किया गया. इसके बाद महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते समय जैसे ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होने वाला था कि यह हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें- Gaya News: कुख्यात नक्सली संदीप यादव की मौत, बिहार-झारखंड समेत 5 राज्यों में था मोस्ट वांटेड, लाखों रुपये का था इनाम

कमजोर होने के कारण टूटा मंच

इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि मंच कमजोर होने के कारण नीचे टूट कर गिर गया. मंच पर मौजूद बेगूसराय के नगर विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक कृष्ण सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष नंदलाल राय, बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जेडीयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय, रचियाही पंचायत के मुखिया राजेश राय, पूर्व सरपंच रामनरेश निषाद समेत दर्जनों लोग मंच के नीचे गिर गए.

मंच टूटने के कारण डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बाल-बाल बच गए लेकिन जेडीयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय का दाहिना पैर टूट गया. उन्हें इलाज के लिए लोग तुरंत बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में ले गए जहां भर्ती कराया गया है. रुदल राय ने कहा कि मंच पर कई लोग थे. महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की जयंती थी. इसी के कार्यक्रम का उद्घाटन होना था. मंच टूटने से यह घटना हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: तीन महीने के प्यार में सात जन्मों तक रिश्ता निभाने का वादा, जानिए नालंदा में हुई शादी की क्यों हो रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट LIVE: प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget