एक्सप्लोरर

बिहार: बिना शौचालय निर्माण के भुगतान करने पर 'नप' गए BDO, वेतन वृद्धि पर विभाग ने लगाया रोक

शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें ये बात सच पाई गई. ऐसे में तत्कालीन डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने तत्कालीन बीडीओ और बीसी को उक्त मामले में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के उघरा पंचायत में बिना शौचालय निर्माण के 28 लोगों को 2 लाख 92 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान करना बहादुरपुर के तत्कालीन बीडीओ अविनाश कुमार को महंगा पड़ा. ग्रामीण विकास विभाग की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी कर तत्कालीन बीडीओ अविनाश कुमार के विरुद्ध "असंचयात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि पर रोक" लगाने की कार्रवाई की गई है. ये कार्रवाई विभाग के सचिव बालामुरुगन डी ने की है.

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि जिले के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत उघरा पंचायत के पूर्व मुखिया नारायणजी झा ने जिला लोक शिकायत कार्यालय में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में ये बताया गया था कि बहादुरपुर प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ अविनाश कुमार और तत्कालीन लोहिया मिशन के बीसी शशांक कुमार की ओर से 2 हज़ार रुपये प्रति लाभुक लेकर वार्ड 8, 9, 10, 11, 12 में बिना शौचालय निर्माण के ही राशि का भुगतान किया गया है. 

जांच में सही पाया गया मामला

शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें ये बात सच पाई गई, जिसके बाद तत्कालीन डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने तत्कालीन बीडीओ और तत्कालीन बीसी को उक्त मामले में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था. बीसी की ओर से अपने पक्ष में दिए मनत्व में भूलवष गलती हो जाने की बात कही गई थी. इसके बाद जिला लोक शिकायत के द्वितीय अपील में शौचालय भुगतान में लापरवाही बरतने को लेकर 29 मई, 2017 को बीसी शशांक कुमार को पदमुक्त करने के साथ ही, कुल निकासी की 75 प्रतिशत राशि यानि  2 लाख 19 हजार रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया था. 

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने दी सूचना

वहीं, तत्कालीन बीडीओ अविनाश कुमार के विरुद्ध  प्रपत्र "क" गठन कर विभाग को भेजने और अवैध निकासी की 25 प्रतिशत राशि 73 हजार रुपये जमा करने का आदेश दिया गया था. इसके बाद तत्कालीन बीडीओ अविनाश कुमार के विरुद्ध इस कार्रवाई की ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन डी ने 13 अप्रैल को सूचना दी. 

यह भी पढ़ें -

बिहार के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया ये दावा

Bihar Corona Update: एक्टिव केस की संख्या 50 हजार के करीब, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget