एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में महज 13 सौ रुपये के लिए लाखों की मछली को मार डाला, दबंगों ने तालाब में डाला जहर

Miscreants Killed Fish: तालाब के मालिक अजय साह अपने तालाब पर पहुंचे, तो देखा कि हजारों की संख्या में मछलियां पानी के ऊपर मृत अवस्था में पड़ी हुई हैं, ये देखकर उन्होंने अपना सिर पीट लिया.

Banka Miscreants Put Poison Into The Pond: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 विदनचक मोहल्ले से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जहां महज 13 सौ रुपये बकाया के कारण गांव के ही दबंगों ने करीब तीन लाख रुपये की मछली को तालाब में ही मार डाला. घटना के बाद तालाब के मालिक अजय साह हैरान व परेशान हैं. 

पैसे ना मिलने पर बेजुबान को मार डाला

दरअसल, अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 विदनचक निवासी पीड़ित अजय साह के बच्चों को गांव का ही मिथुन साह प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाता था और उनका 13 सौ रुपये बकाया था. वह बराबर तगादा करता आ रहा था, लेकिन पीड़ित मछली कारोबारी अजय साह उसे कुछ दिन की मोहलत मांगते आ रहे थे. इस पर आक्रोशित होकर उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी.

इस सम्बंध में पीड़ित किसान अजय साह ने अमरपुर थाना पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह अपने जमीन में तालाब बनाकर उसमें मछली पालन करते हैं, उन्होंने कहा कि मोहल्ले के ही मिथुन साह उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे, जिसका ट्यूशन फीस का 13 सौ रुपया उनके पास बकाया था. वह बार-बार अपनी बकाया रुपया देने की बात करते थे, लेकिन आर्थिक रूप से तंगी होने के कारण उन्होंने कुछ दिन रूकने को कहा तो इस पर उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.

पीड़ित ने आगे बताया है कि शुक्रवार की सुबह जब वह मछलियों को चारा देने के लिए अपने तालाब पर जा रहे थे, तो उसने देखा कि मिथुन साह एवं उनके पिता तालाब की ओर से भाग रहे थे. जब वह अपने तालाब पर पहुंचे तो देखा कि हजारों की संख्या में तालाब की मछलियां पानी के ऊपर मृत अवस्था में पड़ी हुई हैं.

मामले की जांच कर रही है पुलिस 

उन्होंने बताया कि जहर से तालाब की करीब तीन लाख रुपये की मछली की मौत हो गई है. पीड़ित ने उन दोनों बाप-बेटे पर जहर देकर तालाब की मछलियों को मारने का आरोप लगाते हुए अमरपुर थाना पुलिस को आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. इधर अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है, हमलोग आगे की कार्रवाई में जुटे हैं.

ये भी पढ़ेंः Nalanda Crime: राजगीर घूमने आए युवक की गोली मारकर हत्या, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget