एक्सप्लोरर

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 3 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान, पप्पू यादव बोले- 'चैन से नहीं बैठेंगे'

Bihar BPSC Candidates Protest: बिहार बंद 'छात्र युवा शक्ति' के बैनर तले होगा इसमें पप्पू यादव भी पटना में रहेंगे. नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ट्रेनों को रोकने की बात कही गई है.

03 January 2025 Bihar Bandh: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. परीक्षा में कई सेंटर पर गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं लेकिन आयोग इसे मानने को तैयार नहीं है. लगातार अभ्यर्थियों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव, प्रशांत किशोर आदि लगे हैं. हालांकि अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है. इस बीच शुक्रवार को (03 जनवरी, 2025) बिहार बंद का ऐलान हो गया है. 

बिहार बंद 'छात्र युवा शक्ति' के बैनर तले होगा इसमें पप्पू यादव भी पटना में रहेंगे. बिहार बंद के दौरान राज्य से गुजरने वाले नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ट्रेनों को रोकने की बात कही गई है. उधर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि बच्चों के भविष्य के साथ मैं कोई समझौता नहीं करूंगा. किसी भी सीमा पर जाना हो तो हम जाएंगे. प्रश्न पत्र लीक को मैंने चुनौती में लिया है. जब तक नालंदा के पेपर लीक के मामले के चोली-दामन के संबंध को हम पूरे साम्राज्य को खत्म नहीं करेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. 

इससे पहले भी हुआ था रेल चक्का जाम

बता दें कि इससे पहले 30 दिसंबर, 2024 को बिहार के कई जिलों में रेल चक्का जाम किया गया था. सड़कों पर भी गाड़ियों को रोका गया था. दरभंगा में आइसा की ओर दिल्ली जाने वाली ट्रेन को रोक गया था तो वहीं आरा में AISA एवं RYA की ओर से बक्सर-पटना पैसेंजर ट्रेन को रोका गया था. हालांकि बंद का असर मिलाजुला दिखा था. अब देखना होगा कि जब खुद बंद के समर्थन में सांसद पप्पू यादव उतर रहे हैं तो यह कितना असरदार रहने वाला है. 

उधर बीपीएससी के अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरना पर बैठे हैं. 4 जनवरी को सिर्फ एक सेंटर 'बापू परीक्षा परिसर' का एग्जाम होने वाला है. अभ्यर्थियों का कहना है कि यह एक सेंटर कई सेंटर के बराबर है. ऐसे में पूरी परीक्षा रद्द हो. री-एग्जाम हो. एक सेंटर की परीक्षा दोबारा होगी तो उससे बाकी बच्चों को नुकसान होगा. हालांकि देखना होगा कि अब दो दिन परीक्षा में बचा है तो क्या कुछ अंतिम फैसला होता है. अभी तक के कदम से यह साफ है कि पूरी परीक्षा रद्द करने के लिए बीपीएससी तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें- आरिफ मोहम्मद खान आज लेंगे राज्यपाल की शपथ, 26 साल बाद बिहार को मिलेगा मुस्लिम गवर्नर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget