एक्सप्लोरर

Bihar News: औरंगाबाद में महिला ने दो बेटियों के साथ खाया जहर, तीनों की मौत, सामने आई हैरान करने वाली वजह

Aurangabad Suicide: औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा बाजार की घटना है. महिला का पति बाहर काम करता है. एक ही घर में तीन-तीन मौत से कोहराम मच गया है.

औरंगाबाद: ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा बाजार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने न सिर्फ अपनी जान दी बल्कि दो बेटियों को भी जहर देकर मार डाला. घटना मंगलवार (12 सितंबर) की है. दोपहर करीब तीन बजे उसने यह कदम उठाया. महिला के इस हरकत की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को मिली तो तीनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. महिला को नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार रेफर किया गया जहां रात के नौ बजे के आसपास महिला ने भी दम तोड़ दिया. इस तरह तीनों की मौत हो गई.

मृतक महिला ओबरा बाजार के रहने वाले मो. रुस्तम की पत्नी सितारा परवीन थी. एक बेटी सना परवीन तीन साल की थी तो दूसरी बेटी सिजा परवीन एक वर्ष तीन माह की थी. महिला ने ये कदम क्यों उठाया इसको लेकर उसके ससुर ने चौंकाने वाली बात कही है.

पति को ओबरा में ही रहकर काम करने को कहती थी पत्नी

सदर अस्पताल में पहुंचे उसके ससुर मो. गनी ने बताया कि वह घर से बाहर थे. बहू के जहर खाए जाने की सूचना मिलने पर घर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि उनकी बहू उनके बेटे रुस्तम को बाहर काम पर जाने नहीं देना चाहती थी. ओबरा में ही रहकर कोई दूसरा काम करने को कहती थी. इसी बात को लेकर दोनों में बहस होती थी.

एक ही घर में तीन-तीन मौत से मच गया कोहराम

मो. गनी ने कहा कि उनका पुत्र किसी काम से बाहर है और बहू ने ऐसा कदम उठा लिया. बताया जाता कि महिला का मायका दाउदनगर के पुरानी शहर में है. इस हादसे की सूचना उसके माता-पिता को भी दे दी गई है. एक ही घर से तीन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में ओबरा थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. जानकारी मिलने पर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- Hajipur News: 75 फीसद अटेंडेंस चाहिए... छात्राएं पहुंचीं तो ठसमठस हुआ क्लास, किया बवाल, BEO की गाड़ी में की तोड़फोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget