एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा में बीजेपी का होगा स्पीकर, नंदकिशोर यादव का नाम रेस में आगे: सूत्र

विधानसभा अध्यक्ष के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव की चर्चा है. नंदकिशोर यादव पटना से विधायक हैं.

नीतीश कुमार आज शाम बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बार बिहार में विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी अपने पास रख सकती है, विजय कुमार चौधरी को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना के बाद संकेत मिले हैं कि बीजेपी के खाते में विधानसभा अध्यक्ष का पद जा सकता है. इससे पहले चौधरी विधानसभा अध्यक्ष थे. सूत्रों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव की चर्चा है. नंदकिशोर यादव पटना से विधायक हैं.

बिहार में होंगे दो उपमुख्यमंत्री

बिहार में हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिलीं, जिनमें से नीतीश कुमार की जदयू को 43 सीटें मिलीं और बीजेपी को जेडीयू से 31 सीटें अधिक (74 सीट) हासिल हुईं. बिहार की नई सरकार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कटिहार से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी उपमुख्यमंत्री पद के मुख्य दावेदार हैं. तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया है.

शपथग्रहण समारोह में अमित शाह रहेंगे मौजूद

राजभवन के बयान के अनुसार, राज्यपाल फागू चौहान शाम साढ़े चार बजे कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह मौजूद रहेंगे. शाह ने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही पार्टी की पहली डिजिटल रैली को संबोधित कर चुनाव प्रचार की शुरूआत की थी, लेकिन वह चुनाव प्रचार में मौजूद नहीं रहे थे. नीतीश कुमार ने 2010 और 2015 में चुनावी जीत के बाद गांधी मैदान में बड़ी संख्या में आम लोगों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी के बीच शपथ ली थी, लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा.

मंत्री पद के लिए इन नामों की चर्चा

सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार के अलावा एनडीए के चार घटक दलों बीजेपी, जेडीयू, हम पार्टी और वीआईपी से आठ अन्य नेताओं को कैबिनेट में स्थान दिया जा सकता है और बाद में इसका विस्तार किया जा सकता है. जेडीयू से जिनके नाम पर चर्चा है, उनमें अशोक चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार शामिल हैं.

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिये नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया और कहा कि यह चुनौतीपूर्ण कार्यकाल है और हमें पार्टी को मजबूत बनाना है. इसके अलावा कैबिनेट में वीआईपी के नेता मुकेश सहनी और हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझाी के बेटे को भी शामिल किया जा सकता है.

कौन हैं बेतिया विधायक रेणु देवी? जो बनेंगी बिहार की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री

कौन हैं तारकिशोर? जिन्हें नीतीश कैबिनेट में मिलने जा रही है सुशील मोदी की जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget