एक्सप्लोरर

कौन हैं बेतिया विधायक रेणु देवी? जो बनेंगी बिहार की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री

रेणु देवी हली बार साल 2000 में विधायक बनी थी और उसके बाद 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की लेकिन 2015 में महागठबंधन की लहर के वक्त दो हजार से भी कम वोटों के अंतर से उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था.

नीतीश कुमार की कैबिनेट में उप-मुख्यमंत्री का पद संभालने जा रहीं रेणु देवी बिहार की पहली डिप्टी सीएम होंगी. पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री का पद संभाल चुकीं रेणु देवी इस बार बेतिया से पांचवीं बार बीजेपी विधायक के तौर पर चुनी गईं हैं. वह पहली बार साल 2000 में विधायक बनी थी और उसके बाद 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की. लेकिन 2015 में महागठबंधन की लहर के वक्त दो हजार से भी कम वोटों के अंतर से उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था.

रेणु का लंबा रहा राजनीति अनुभव

62 वर्षीय रेणु देवी को महिला उप-मुख्यमंत्री चुने जाने के पीछे उनका बड़ा राजनीतिक अनुभव माना जा रहा है. 1977 में मुजफ्फरपुर विवि से इंटर पास रेणु देवी 1988 से ही राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहीं. रेणु की मां भी संघ परिवार से जुड़ी थीं और उनके ननिवाहल में भी बीजेपी और संघ का प्रभाव रहा. 2005-09 के दौरान नीतीश कुमार की कैबिनट में राज्य की खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री रह चुकीं रेणु देवी को पार्टी के महिला मोर्चा में कई जिम्मेदारियां दी जा चुकी है.

रेणु देवी को आगे करने की वजह?

दरअसल, रेणु देवी को आगे कर बीजेपी ने राज्य के अतिपिछड़ा समाज को साधने की कोशिश की है। रेणु देवी नोनिया अतिपिछड़ा समाज से आती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कुछ दिन पहले अतिपिछड़ा को एनडीए का समर्थक और उसे साइलेंट वोटर बताकर इस समुदाय को बीजेपी  ने अपनी ओर खींचने की कोशिश की थी.  बिहार में अतिपिछड़ा वोटर अब तक जेडीयू का बड़ा वोटबैंक बना जाता था। ऐसे में बीजेपी ने कहीं न कहीं इस तरह से अपने ही सहयोगी दल के कोर वोट में सेंधमारी की कोशिश करती हुई दिख रही है.

गौरतलब है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में सहयोगी जेडीयू के मुकाबले 31 सीटें ज्यादा जीतने वाली बीजेपी इस बार मजबूत स्थिति में है. बीजेपी ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली कैबिनेट में अपने कोटे से 2 उप-मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. बीजेपी सुशील मोदी को हटाकर जहां वैश्य समाज से तारकिशोर को अपना डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया तो वहीं दूसरी डिप्टी सीएम के तौर पर रेणु देवी को आगे किया है। जाहिर तौर पर इस तरह से बीजेपी जातिगण समीकरणों को साधते हुए पार्टी के भविष्य को लेकर अपने कदमों को बड़ी ही सूझबूझ के साथ आगे बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं तारकिशोर? जिन्हें नीतीश कैबिनेट में मिलने जा रही है सुशील मोदी की जगह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
Monsoon Session 2026 Live: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
LIVE: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा
हंगामे के बीच सीतारमण ने पास करवा लिया ये बड़ा बिल, 3 मिनट में कैसे हो गया खेल?
हंगामे के बीच सीतारमण ने पास करवा लिया ये बड़ा बिल, 3 मिनट में कैसे हो गया खेल?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget