एक्सप्लोरर

बिहार की जनता के नाम CM नीतीश कुमार का खत, सक्षम बिहार बनाने के संकल्प को दोहराया

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के लिए अपने कामों की जानकारी देने के लिए एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया है.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले, बुधवार को बिहार के लोगों को पत्र लिखकर संदेश दिया है. उन्होंने पत्र के जरिए 2005 से अब तक बिहार की सेवा करने का मौका देने के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए आगे सक्षम और स्वावलंबी बिहार बनाने का संकल्प दोहराया.

बिहार में हुआ विकास

नीतीश ने अपने पत्र में लिखा, "हमलोगों ने समाज में अमन-चैन और भाईचारे का वातावरण बनाया, डर का माहौल खत्म हुआ और सभी क्षेत्रों में विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ. हमने शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है. छात्र-छात्राओं को साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति दी गई. अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई."

हर घर में पहुंची बिजली

उन्होंने सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पत्र में लिखा, "हमारी सरकार में हजारों सड़कों और पुलों का निर्माण किया गया. विकसित बिहार के 7 निश्चयों के तहत हर घर में बिजली पहुंचा दिया. हर घर में शौचालय का काम, हर टोले तक संपर्कता का काम लगभग पूर्ण हुआ. 83 प्रतिशत घरों में पीने का पानी और अधिकांश घरों तक पक्की गली-नालियां बन गई हैं."

बिहार में हुई शराबबंदी

जदयू अध्यक्ष ने अपने पत्र में किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई योजनाओं की चर्चा की है. नीतीश ने आगे लिखा, "शराबबंदी के लिए और बाल विवाह, दहेज प्रथा के विरुद्ध सामाजिक अभियान चलाया गया है. जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए काम हो रहा है."

7 निश्चय का द्वितीय चरण होगा लागू

पत्र में कोरोना काल में किए गए कामों का भी उल्लेख किया गया है. पत्र में नीतीश कुमार ने लिखा, "हम जमीन पर काम करने में यकीन करते हैं, प्रचार में नहीं. यदि हमें अगली बार सेवा का मौका मिलता है तो हम 7 निश्चय के द्वितीय चरण को लागू करेंगे."

उन्होंने पत्र के अंत में लिखा, "हमने जो काम किया वह सब आपके सामने है. लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है. मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग और आशीर्वाद से आनेवाले दिनों में हर राज्य को विकास की और ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए सक्षम एवं स्वावलंबी बिहार बनाएंगे."

इसे भी पढ़ेंः बतौर CM और PM 20 साल होने पर पीएम मोदी बोले- एक मनुष्य होने के नाते मुझसे भी गलतियां हो सकती हैं...

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget