एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान- 'मैं मुसलमानों का विरोधी नहीं हूं, लेकिन…', राहुल-तेजस्वी को निशाने पर लिया

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को भारत से कोई लेना देना नहीं है. ये रोहिंग्या और बांग्लादेशी के साथ खड़े हैं.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार (17 सितंबर, 2025) को बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में बड़ा बयान दिया. कहा कि मैं हिंदू-मुसलमान नहीं करता. मेरे पूर्वजों से जरूर भूल हुई, क्योंकि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर ही हुआ था. उस समय अगर सारे हिंदू पाकिस्तान से आ गए होते और भारत से सारे मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मुस्लिम-मुस्लिम नहीं करते. 

गिरिराज सिंह ने कहा, "आज मैं मुसलमानों का विरोधी नहीं हूं, लेकिन जो गजवा-ए-हिंद करना चाहते हैं, जो आतंकवाद का सहारा लेते हैं, आखिर क्या कारण है? जितने कश्मीर में पकड़े जा रहे हैं या देश में पकड़े जा रहे हैं वो 98 फीसद मुस्लिम ही क्यों पकड़े जा रहे? तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को भारत से कोई लेना देना नहीं है. ये रोहिंग्या और बांग्लादेशी के साथ खड़े हैं."

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने कह दिया है हम एक-एक बांग्लादेशी और घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा. जब आएगा एनआरसी तो और छटपटाहट होगी. आने वाले समय में बंगाल में भी एनआरसी होगा बिहार में भी होगा."

तेजस्वी यादव की यात्रा पर कसा तंज

दूसरी ओर तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा, "बेगूसराय में यात्रा हो या जहानाबाद से यात्रा शुरू हो, इस यात्रा को हमारे लोगों को या जनता को समझने की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी का बड़ा जनाधार या तेजस्वी यादव का, ये आपस में कौन बड़ा किसकी ताकत ज्यादा, ये दिखाने की है. इस यात्रा से हमें कुछ नुकसान होने वाला नहीं है. ये आपस में ही एक-दूसरे से अपनी यात्रा बड़ी की उनकी इसलिए कर रहे हैं."

एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा, "ये थेथर हैं. पतित हैं. पतितों में एक महापतित होता है. थेथरों में महाथेथर होता है. मैं पूछना चाहता हूं कि पूर्णिया एयरपोर्ट जुमला है या चरवाहा विद्यालय जुमला था? नरेंद्र मोदी भले जुमला पढ़ते हों लेकिन आपके विधानसभा राघोपुर का पुल नीतीश कुमार ने बनवाया. पिता जी 15 साल में नहीं बनवा पाए ना आप बनवाए. नरेंद्र मोदी जब-जब बिहार आते हैं सौगात नहीं होता है, या तो शिलान्यास किया या उसका लोकार्पण किया. बिहार के विकास में एक नया मापदंड स्थापित करके जाते हैं. मोदी जी नीतीश जी हैं तो बिहार चमकता हुआ बिहार है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget