एक्सप्लोरर

Bihar Election: दिलीप जायसवाल का 'बिहार अधिकार यात्रा' पर निशाना, 'भ्रष्टाचार अधिकार यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी'

Bihar Election 2025: बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव की 'अधिकार यात्रा' को 'भ्रष्टाचार यात्रा' करार दिया. उन्होंने अमित शाह के दौरे और बीजेपी की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई.

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की यात्रा पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी इसे ‘बिहार अधिकार यात्रा’ कह रहे हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें ‘भ्रष्टाचार अधिकार यात्रा’ निकालनी चाहिए, क्योंकि यही उनका असली अधिकार है. जायसवाल ने आरोप लगाया कि राजद और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और जनता इसे भली-भांति जानती है.

जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव की सच्चाई से वाकिफ है. उन्होंने दावा किया कि राजद शासन के दौरान भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हुई थीं और आज भी वही छवि उनके साथ जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को वापस नहीं आने देगी. चाहे कितनी भी यात्राएं और रैलियां क्यों न कर ली जाएं, लोग सच्चाई नहीं भूलेंगे.

18 सितंबर को बिहार के दौरे पर आएंगे अमित शाह- दिलीप जायसवाल

बीजेपी की चुनावी तैयारियों को लेकर दिलीप जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान शाह सबसे पहले डेहरी में मगध और शाहाबाद क्षेत्र के दस जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी.

बीजेपी को बूथ स्तर पर मजबूत करना- दिलीप जायसवाल

इसके बाद शाह बेगूसराय जाएंगे, जहां पटना और मुंगेर प्रमंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. जायसवाल ने कहा कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और चुनावी अभियान को और सशक्त बनाना है. बीजेपी का फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने पर रहेगा.

जायसवाल बोले- बिहार में अगली सरकार बीजेपी की ही बनेगी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि बिहार में अगली सरकार बीजेपी की ही बनेगी. उन्होंने कहा कि जनता विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था चाहती है और बीजेपी ही इसके लिए सबसे मजबूत विकल्प है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएं और विपक्ष की सच्चाई उजागर करें.

तेजस्वी यादव की यात्रा और अमित शाह के दौरे ने बिहार की राजनीति में नया तापमान ला दिया है. एक तरफ राजद अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है, तो दूसरी ओर बीजेपी अपने संगठन और रणनीति को धार देने में जुटी है. अब देखना यह होगा कि जनता किसकी बातों पर भरोसा जताती है और किसे चुनाव में समर्थन देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget