एक्सप्लोरर

Bihar Jamin Survey: बिहार में कैथी लिपि को आसानी से समझ सकेंगे रैयत, गाइड बुक से होगा फायदा, पढ़ें काम की खबर

Land Survey: लैंड सर्वे के बीच उन रैयतों को फायदा होगा जिनकी जमीन के कागजात कैथी लिपि में हैं. अभी तक लोग निजी व्यक्तियों या पुराने सरकारी कर्मियों का सहारा लेते थे. इसके लिए पैसे मांगे जाते थे.

Bihar Land Survey Kaithi Lipi Book: बिहार में 20 अगस्त से जमीन सर्वे हो रहा है. ऐसे में कैथी लिपि में लिखे गए पुरानी जमीन के दस्तावेजों को पढ़ने समझने में सर्वेयर और रैयतों को परेशानी हो रही थी. इस समस्या को अब दूर कर लिया गया है. गुरुवार (05 दिसंबर) को इससे संबंधित एक गाइड बुक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms Department) के मंत्री दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) लॉन्च किया. इससे उन रैयतों को फायदा होगा जिनकी जमीन के कागजात कैथी लिपि में हैं.

विभाग ने इस किताब को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. राज्य में सर्वे खतियान एवं अनेक पुराने दस्तावेजों के कैथी लिपि में लिखे रहने के कारण विशेष सर्वेक्षण प्रक्रिया में कई तरह की समस्या आ रही थी. रैयत निजी व्यक्तियों या पुराने सरकारी कर्मियों का सहारा लेते थे. इसके लिए कभी-कभी लोगों से अनावश्यक राशि ले ली जाती थी. ऐसे में कई लोगों ने इस संबंध में विभाग और क्षेत्रीय कार्यालयों में अपनी समस्याएं रखीं थीं. इसको देखते हुए इस बुक के प्रकाशन का निर्णय लिया गया और अब अंतिम रूप भी दे दिया गया है.

बीएचयू के रिसर्चर से ली गई मदद

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को अपने कार्यालय में इस किताब का विमोचन किया. इस मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, सचिव जय सिंह आदि मौजूद रहे. सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस काम के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के रिसर्च छात्र प्रीतम कुमार से मदद ली गई है.

बताया गया कि विभाग की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सात जिलों में चलाए जा रहे हैं. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, सीवान, सारण, मुंगेर और जमुई है. विभाग की ओर से राज्य के अन्य सभी जिलों में भी प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है. विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम से राज्य के सभी वैसे रैयत लाभान्वित होंगे जिनके पास भू-स्वामित्व से संबंधित पुराने दस्तावेज कैथी लिपि में लिखे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट, मंत्री नितिन नवीन ने बताया कब से होगा परिचालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget