एक्सप्लोरर

Bihar Elections: डिप्टी CM सुशील मोदी ने लालू पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- मुझे मरवाने की कर चुके हैं कोशिश

Bihar Assembly Elections 2020 LIVE Updates: बिहार में पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और दस नवंबर को नतीजे आएंगे.

Bihar Assembly Elections 2020 LIVE Updates Bihar 2020 Elections Manifesto Bihar Elections Dates Bihar Chunav Latest News Bihar Elections: डिप्टी CM सुशील मोदी ने लालू पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- मुझे मरवाने की कर चुके हैं कोशिश

Background

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया. पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्टी की चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया. घोषणा पत्र में पांच सूत्र, एक लक्ष्य और 1 संकल्प को स्थान देते हुए आत्मनिर्भर बिहार बनाने का संकल्प दोहराया गया है. घोषणा पत्र में कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण का वादा भी किया गया है. बिहार के लिए बीजेपी ने अपने विजन डाक्यूमेंट में 11 संकल्प किए हैं. इनमें सबसे पहला है कि अगर सत्ता में आए तो कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा.

 

इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि देश के विकास के लिए बिहार का विकास आवश्यक है, इसके लिए एनडीए को इस चुनाव में जीतना जरूरी है. बीजेपी के घोषणा पत्र में बिहार के 1000 नए किसान उत्पाद संघों को आपस में जोड़कर राज्य के विशेष उत्पाद जैसे मक्का, फल, चूड़ा, मखाना, पान, मसाला, शहद, मेथा औषधीय पौधों के सप्लाई चेन विकसित कर 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया है.

 

घोषणा पत्र में बीजेपी कहा है, 'हमारा संकल्प है कि 10 हजार चिकित्सक, 50 हजार पारामेडिकलकर्मियों सहित राज्य में कुल एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा दरभंगा एम्स का संचालन 2024 तक प्रारंभ किया जाएगा.'' घोषणा पत्र में गांव, शहर सबका विकास, आत्म निर्भर बिहार बनाने का संकल्प लिया गया है. इसके अलावा स्वस्थ समाज, आत्मनिर्भर बिहार और सशक्त कृषक, समृद्ध किसान का नारा दिया गया है.

 

चुनावी घोषणा पत्र के लोकार्पण समारोह में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय व अश्विनी कुमार चौबे सहित राज्य के कई मंत्री उपस्थित रहे.

 

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें

 

बता दें कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों में 38 अनुसूचित वर्ग के लिए रिजर्व हैं तो दो सीटें अनुसूचित जनजाति(एसटी) के लिए आरक्षित हैं. बिहार में 23 सितंबर 2020 तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल 7,29,27,396 मतदाता हैं. जिसमें से 1,60,410 सर्विस वोटर्स हैं. बिहार में पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और दस नवंबर को नतीजे आएंगे.

21:56 PM (IST)  •  24 Oct 2020

बिहार के शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह को शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. आननफानन उन्हें इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना के संबंध में शिवहर के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि उनके सीने में गोली लगी थी. उन्होंने बताया कि पुरनहिया थाने के हाथसार गांव के पास घटना को अंजाम दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार वे पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसी क्रम में बाइक पर सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है.
21:02 PM (IST)  •  24 Oct 2020

चुनावी सरगर्मी के बीच सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर उन्हें मरवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. कोरोना संक्रमण से पीड़ित सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद इतने अंधविश्वासी हैं कि उन्होंने न केवल तांत्रिक के कहने पर सफेद कुर्ता पहनना छोड़ा, बल्कि तांत्रिक शंकर चरण त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया. उसी तांत्रिक ने विंध्याचल धाम( मिर्जापुर) में लालू प्रसाद से तांत्रिक पूजा करायी थी. वे तीन साल पहले मुझे मारने के लिए भी तंत्रिक अनुष्ठान करा चुके हैं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget