एक्सप्लोरर

नीतीश-लालू का जिक्र कर पप्पू यादव का बड़ा दावा, 'मकर संक्रांति के बाद बिहार में...'

Bihar Politics: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा दावा किया है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि मकर संक्रांति (14 जनवरी) के बाद सियासी खेला होगा. लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार (बड़े-छोटे भाई) में चूड़ा-दही चलेगा और खेला कर देंगे.

सांसद पप्पू यादव ने कहा, ''बीजेपी के साथ नीतीश कुमार अपनी पार्टी की सीटें नहीं बढ़ा सकते हैं, न लालू महागठबंधन में अपनी सीट बढ़ा सकते हैं. यह नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को पता है. नीतीश कुमार और लालू यादव मिलकर लड़ेंगे तो दोनों 2025 विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीट जीतेंगे.

2020 में चिराग मॉडल से नीतीश की सीटें कम हुईं- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि साल 2020 के विधानसभा में चिराग मॉडल के दम पर बीजेपी ने नीतीश कुमार की सीटें कम करा दी. इस बार पीके मॉडल के तहत बीजेपी नीतीश की सीटें कम करा देगी. वह नीतीश के खिलाफ प्रत्याशी देंगे. उसके बाद नीतीश को खत्म कर देगी. यह सब नीतीश कुमार बहुत अच्छे से समझ रहे हैं.
 
पीके के अनशन पर क्या बोले पप्पू यादव?

बीपीएससी छात्रों के लिए प्रशांत किशोर के अनशन को लेकर भी सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''दिन भर खाना पीना खाकर अनशन पर बैठे हैं. छात्रों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. यह BJP के आदमी हैं. महाठग हैं. बिना प्रशासन के अनुमति के धरना दे रहे हैं, जबकि चार तारीख को एक सेंटर पर दोबारा परीक्षा होनी है. 

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने ये भी कहा कि शुक्रवार (03 जनवरी) को हम पूरे बिहार में चक्का जाम करेंगे. यह इनको पता है इसलिए धरने पर बैठे गये. 4 तारीख को दोबारा परीक्षा होने दीजिए. हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. कपिल सिब्बल से बात किये हैं. उन्होंने दावा किया कि BPSC 70वीं पीटी की परीक्षा रद्द होगी.

ये भी पढ़ें:

आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर, BPSC की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget