एक्सप्लोरर

Bihar: क्या बिहार में चुनाव से पहले NDA से नाता तोड़ेंगे नीतीश कुमार? CM बोले, 'मैं क्यों...'

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर NDA से अलग होने की अटकलों पर सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है. RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए उनका दरवाजा खुला है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार को लेकर सियासी अटकलों का बाजार गरम है. इस बीच उन्होंने खुद NDA से बाहर निकलने की अफवाहों पर अपना रुख साफ किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (06 जनवरी) को NDA छोड़ने की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि बीजेपी के साथ उनके रिश्ते बहुत पुराने हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जेडीयू सुप्रीमो ने आरजेडी-कांग्रेस के साथ दो बार अल्पकालिक गठबंधन को अपनी गलती बताया. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से हमेशा मिले समर्थन को याद किया. वैशाली जिले में 'प्रगति यात्रा' के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ''यह आदरणीय अटल जी ही थे जिन्होंने मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया. वह मुझ पर बहुत स्नेह बरसाते थे. मुझे अपने प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने में कभी कोई कठिनाई नहीं हुई,'' 

मेरी पार्टी के लोगों ने कई बार गलती की- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने याद करते हुए यह भी कहा, ''यह अटल बिहारी वाजपेयी की इच्छा थी जब एनडीए ने पहली बार 2005 में बिहार में विधानसभा चुनाव जीता तो मैं सीएम बन गया. तो, मैं (बीजेपी के साथ) क्यों नहीं रहूंगा? कई बार मेरी पार्टी के लोगों ने कांग्रेस-आरजेडी के साथ गठबंधन के लिए दबाव डालकर गलती की. मैंने इसे दोनों बार ठीक किया.'' नीतीश कुमार राजनीतिक हलकों में अटकलों के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे.

लालू प्रसाद यादव के बयान के बाद तेज हुईं अटकलें

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में कहा था कि वह नीतीश कुमार के लिए अपने दरवाजे खुले रख रहे हैं. लालू प्रसाद यादव के बयान के बाद सियासी अटकलें तेज हो गईं. कई नेताओं ने दावा किया था कि मकर संक्राति के बाद बिहार में 'खेला' होगा.

वैशाली में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को जिले की अपनी यात्रा के दौरान वैशाली में 276.80 करोड़ रुपये की 344 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने जिले में राज्य सरकार की चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की.

मुख्यमंत्री को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, नल जल सहित चल रही कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. सीएम ने चार नए बिजली सबस्टेशनों की भी घोषणा की, जो जिले के चार ब्लॉकों में खोले जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

PK की पहली जीत! प्रशांत किशोर ने बताया आगे का प्लान, कहा- 'मुझे बेऊर जेल में नहीं रखा गया क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget