एक्सप्लोरर

CVoter: बिहार में सबसे पसंदीदा CM चेहरा कौन, तेजस्वी यादव या नीतीश कुमार? हैरान करने वाला सर्वे

India Today C Voter Survey: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मद्देनजर एक नया सर्वे सामने आया है. सीएम चेहरे के तौर पर लोकप्रियता के मामले में तेजस्वी यादव का पलड़ा भारी दिख रहा है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी साल के अंत में यहां विधानसभा के चुनाव होने हैं. इस बीच प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर भी राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज है. बिहार में सीएम फेस को लेकर हाल में हुए एक सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव सबसे पसंदीदा चेहरा बनकर उभरे हैं. 

इंडिया टुडे सी वोटर सर्वे के मुताबिक आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा के तौर पर सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. फरवरी 2025 में 40.6 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को पसंद किया है. जबकि अप्रैल और मई महीने में उनका ग्राफ थोड़ा कम हुआ है. अप्रैल में 35.5 फीसदी जबकि मई में 36.9 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर उन्हें पसंद किया.

नीतीश कुमार की लोकप्रियता कितनी?

वहीं, इस सर्वे के मुताबिक मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता का ग्राफ बरकरार है. फरवरी में 18.4 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर नीतीश कुमार को पसंद किया है. अप्रैल में ये ग्राफ थोड़ा कम हुआ और उन्हें 15.4 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर चाहा. हालांकि मई महीने में ये ग्राफ फिर से फरवरी जितना ही पहुंच गया.

मई महीने में बिहार में सबसे पसंदीदा CM चेहरा?

  • तेजस्वी यादव- 36.9% 
  • नीतीश कुमार-18.4% 
  • प्रशांत किशोर-16.4% 
  • चिराग पासवान-10.6 
  • सम्राट चौधरी-6.6%

प्रशांत किशोर की लोकप्रियता कितनी?

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की लोकप्रियता तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार से कम है. सर्वे के मुताबिक फरवरी में 14.9 फीसदी लोगों ने उन्हें सीएम के तौर पर पसंद किया. अप्रैल में ये ग्राफ थोड़ा और बढ़ा और उन्हें 17.2 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर पसंद किया. जबकि मई महीने में लोकप्रियता का ग्राफ थोड़ा कम हो गया और 16.4 फीसदी लोगों ने उन्हें सीएम फेस के तौर पर पसंद किया.

CM चेहरे के रूप में चिराग पासवान की लोकप्रियता

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान सीएम फेस की लोकप्रियता के मामले में तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर से भी पीछे हैं. हालांकि फरवरी से मई के बीच उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है. सर्वे के मुताबिक फरवरी में 3.7 फीसदी, अप्रैल में 5.8 फीसदी और मई में 10.6 फीसदी लोगों ने उन्हें सीएम चेहरे के तौर पर पसंद किया.

सम्राट चौधरी की लोकप्रियता कितनी?

बीजेपी नेता और बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की लोकप्रियता अप्रैल महीने के मुकाबले मई में कम हुई है. मई में 6.6 फीसदी लोगों ने उन्हें सीएम फेस के तौर पर पसंद किया. अप्रैल महीने में ये आंकड़ा 12.5 फीसदी रहा. जबकि फरवरी में 8.2 फीसदी लोगों ने उन्हें सीएम फेस के रूप में पसंद किया.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget